फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After three months positive find

डेढ़ माह बाद एक दिन में मिले इतने कोरोना संक्रमित

Wed, 17 Mar 2021 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
After three months positive find
झांसी। डेढ़ महीने बाद कोराना वायरस के इतने केस किसी एक दिन में सामने आए हैं। इससे हड़कंप की स्थिति है। तेज होती संक्रमण की रफ्तार के चलते स्वास्थ्य महकमा भी अलर्ट हो गया है। जल्द ही शासन स्तर से भी दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

बीते 29 जनवरी को कोरोना के 12 केस मिले थे। इसके बाद कभी सात, कभी छह तो एक भी मामला सामने नहीं आया। फरवरी में तो कोरोना की रफ्तार बिल्कुल ही मंद पड़ गई थी। मगर मार्च के दूसरे सप्ताह से वायरस फिर तेजी से लोगों को अपना शिकार बनाने लगा। मंगलवार को डेढ़ महीने बाद किसी दिन नौ केस मिले हैं। वहीं, पिछले सात दिनों में 26 संक्रमित सामने आए हैं। कोरोना को लेकर झांसी में फिर से डराने वाले हालात पैदा होने लगे हैं। लगातार बढ़ते मामलों की वजह से सरकारी मशीनरी भी अलर्ट हो गई है।
विज्ञापन

न मास्क, न सोशल डिस्टेंसिंग
कोरोना को लेकर जनता की लापरवाही भारी पड़ सकती है। जैसे ही संक्रमण की रफ्तार मंद पड़ी लोगों ने मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग से दूरी बना ली। इक्का-दुक्का लोग ही अब कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दिख रहे हैं। ऐसे में एक संक्रमित से कई लोगों के पॉजिटिव होने की आशंका है। अभी कोरोना की वैक्सीन भी 60 साल से ऊपर के बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 से 59 साल तक के लोगों को लगाई जा रही है। ऐसे में सभी को कोरोना का टीका नहीं लग सका है। इसलिए कोरोना को लेकर खतरा बना हुआ है। अमर उजाला लोगों से अपील करता है कि मास्क जरूर पहनें। साथ ही, सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed