फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After the ruckus in Kanpur, 43 WhatsApp groups of the metropolis on the radar of the police

कानपुर में बवाल के बाद महानगर के 43 व्हाट्सएप ग्रुप पुलिस की रडार पर

Tue, 07 Jun 2022 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
After the ruckus in Kanpur, 43 WhatsApp groups of the metropolis on the radar of the police
झांसी। कानपुर में बवाल के बाद झांसी में भी पुलिस फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है। सोशल मीडिया खास तौर से पुलिस की निगाह में हैं। तनाव फैलने के बाद से महानगर के 43 विभिन्न सक्रिय व्हाट्सएप ग्रुप खास तौर से पुलिस की रडार पर हैं। पुलिस अफसरों के मुताबिक खुफिया इनपुट के आधार पर यह ग्रुप संवेदनशील हैं। इस वजह से इनकी एक-एक गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है। ग्रुप एडमिन को खास तौर से चेताया गया है।
विज्ञापन

चार जून को कानपुर में समुदाय विशेष के लोग बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए थे। वहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम वीवीआईपी के मौजूद होने से पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए थे। लेकिन किसी तरह पुलिस ने वहां हालात को काबू में किया। इसे देखते हुए जगह-जगह पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए गड़बड़ी करने के खुफिया इनपुट भी मिले हैं। इसको देखते हुए झांसी में भी पुलिस को पहले से ही सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

इस इनपुट के बाद पुलिस ने यहां भी सरगर्मी तेज कर दी है। महानगर के अंदर दोनों समुदाय के 43 सक्रिय व्हाट्सएप ग्रुप ऐसे चिंह्ति हैं जो अलग-अलग धार्मिक संगठन के लोगों ने बना रखे हैं। पुलिस अफसरों का कहना है इन व्हाट्सएप ग्रुपों के अलावा धार्मिक एवं राजनीतिक व्यक्तियों के फेसबुक एवं ट्विटर एकाउंट की भी निगरानी की जा रही है। एसएसपी शिवहरी मीना का कहना है जनपद की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर भी सख्त निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी राइट गन और मिर्ची बम से लैस दस्ता पुलिस लाइन में तैनात
झांसी। कानपुर में बवाल के बाद आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए झांसी में चालीस पुलिसकर्मियों का विशेष दस्ता रिजर्व में रखा गया है। दस्ते के साथ एक इंस्पेक्टर समेत दो सब इंस्पेक्टर तैनात किए गए हैं। पुलिस अफसरों के मुताबिक दस्ते को एंटी राइट गन, टीयर गैस, टीयर ग्रेनेट, मिर्ची बम समेत दंगे अथवा बवाल से निपटने के लिए जरूरी उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। फिलहाल यह दस्ता चौबीस घंटे अलर्ट रखा जा रहा है।

भ्रामक सूचना फैलाने के आरोप में सत्तारूढ़ दल पार्षद हो चुका पाबंद
झांसी। भाजपा पार्षद के एक धर्मस्थल को लेकर भ्रामक मेसेज वायरल करने के दौरान ही कानपुर में बवाल हो गया। कानपुर बवाल की चिंगारी यहां तक न पहुंचे इसके लिए पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। बिना समय गवाएं ही पुलिस ने सत्तारूढ़ दल के पार्षद को उठा लिया हालांकि कुछ घंटे बाद पार्षद के माफी मांगने पर पुलिस ने उसे निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed