फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After the dispute with the shop owner, the hair dresser has eaten poison, death

दुकान मालिक से विवाद के बाद हेयर ड्रेसर ने खाया जहर, मौत

Fri, 11 Feb 2022 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
After the dispute with the shop owner, the hair dresser has eaten poison, death
झांसी। दुकान मालिक से विवाद के बाद बबीना नाई मोहल्ला निवासी युवक उमेश नारायण (36) पुत्र कैलाश नारायण सेन ने जहर खा लिया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां बृहस्पतिवार दोपहर उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है उमेश का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से मोबाइल खरीदने को लेकर विवाद हो गया था। चोरी का मोबाइल होने से युवक को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया। दो महीने पहले वह युवक जेल से छूटकर आया। उसके बाद से वह उमेश से पचास हजार रुपये की मांग करने लगा। युवक ने दबाव बनाने के लिए उमेश के दुकान मालिक से बात करके उसकी दुकान में ताला बंद करा दिया था। बुधवार सुबह जब उमेश दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान मालिक ने दुकान खोलने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया। दुकान मालिक ने उमेश को दुकान खाली करने को कह दिया। इसके बाद से उमेश मानसिक तनाव में था। शाम को घर पहुंचकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कमरे के भीतर वह अचेत पड़ा हुआ था। यह देखकर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। आज दोपहर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed