{"_id":"67b8348939fce7400009d063","slug":"after-the-death-of-the-youth-injured-in-the-accident-the-family-members-created-a-ruckus-in-the-hospital-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: दुर्घटना में घायल की मौत पर मेडिकल में हंगामा, परिजन बोले- पांच घंटे तक तड़पता रहा, नहीं किया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: दुर्घटना में घायल की मौत पर मेडिकल में हंगामा, परिजन बोले- पांच घंटे तक तड़पता रहा, नहीं किया इलाज
Fri, 21 Feb 2025 01:38 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:38 PM IST
सार
झांसी के प्रेमनगर थाना इलाके के राजगढ़ निवासी विनय अहिरवार (18) एक ठेकेदार के यहां बिजली का काम करता था। सड़क हादसे में वह घायल हो गया था। जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी के प्रेमनगर थाना इलाके के राजगढ़ निवासी विनय अहिरवार (18) एक ठेकेदार के यहां बिजली का काम करता था। वह गुरवार को ठेकेदार का भाई शहबाज उर्फ बिट्टो के साथ बाइक से काम करने शिवपुरी जा रहा था। इसी दौरान शिवपुरी हाईवे पर रक्सा टोल प्लाजा के पास ट्रक की टक्कर से विनय घायल हो गा था। जबकि, शहबाज को मामूली चोट आई थी। उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया था। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। देर रात उसकी मेडिकल में मौत हो गई। इस पर परिजन हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
इस दरम्यान बहन सोनम ने आरोप लगाया कि भाई पांच घंटे तक तड़पता रहा, लेकिन उसका इलाज नहीं किया गया। सर्जरी और ऑर्थो के डॉक्टर उन्हें चक्कर कटवाते रहे। भाई की मौत के बाद उसे भर्ती दिखाने की औपचारिकता की गई। हंगामा कर रहे परिजन ने इमरजेंसी में घुसने की भी कोशिश की, परंतु उन्हें वहां मौजूद पुलिस और मेडिकल के सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया। हंगामा लगभग तीन घंटे तक चलता रहा। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
वहीं, इस संबंध में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डा. सचिन माहुर ने कहा कि परिजन के आरोप निराधार है। युवक का अंदरूनी चोटें आईं थीं, जिसका इलाज किया गया था। जांचें भी कराई गई थीं।
विज्ञापन