{"_id":"615a0de48ebc3e8bb3253b8d","slug":"after-the-controversy-of-making-cc-road-death-by-crushing-the-youth-s-tractor-jhansi-news-jhs2058176101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसी रोड बनाने के विवाद के बाद युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसी रोड बनाने के विवाद के बाद युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत
विज्ञापन
मऊरानीपुर। मऊरानीपुर कोतवाली के ग्राम कुंवरपुरा में रविवार को गांव में बनाई जा रही सीसी रोड को लेकर प्रधान व विपक्षी के बीच विवाद हो गया। इसके युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई । मृतक के परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया गया है। कस्बे के लोगों और परिवार के लोगों ने शव को रखकर कोतवाली परिसर में जमकर हंगामा काटा। बाद में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम कुंवरपुरा में ग्राम पंचायत द्वारा सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। निर्माण कार्य के दौरान ग्राम कुंवरपुरा निवासी परशुराम यादव पुत्र चिंतामन का ग्राम प्रधान से विवाद हो गया । परशुराम ने सीसी रोड के निर्माण उसके खेत की कुछ जमीन पर कराने का विरोध किया और कहा कि पैमाइश कराने के बाद ही सीसी रोड का निर्माण कराया जाए ।
इसी को लेकर दोनो पक्षों में विवाद हुआ । घटना के थोड़ी देर बाद परशुराम पुत्र चिंतामन ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया । गंभीर रूप से घायल हुए परशुराम को उसके परिवार के लोग उपचार के लिए सरकारी अस्पताल
विज्ञापन
लेकर आए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार के लोगों में कोहराम मच गया । इसी दौरान ग्राम कुंवरपुरा से कुछ लोग घटना के संबंध में राजीनामा कराने के लिए आए और राजीनामा की बात करने लगे तो मृतक के परिजनों के साथ ओ लोगों ने मारपीट कर दी जिससे अफरातफरी मच गई। सरकारी अस्पताल से घटना की सूचना मेमो भेज कर कोतवाली पुलिस को दी गई । सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी पुलिस विवेक सिंह व कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक किसी ने भी कोई तहरीर नहीं दी है।