फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After the accident, many injured get heart attacks due to airway obstruction

Jhansi News: हादसे के बाद कई घायलों का श्वसन मार्ग अवरुद्ध होने से आता हार्ट अटैक

Mon, 21 Jul 2025 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
After the accident, many injured get heart attacks due to airway obstruction

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। मेडिकल कॉलेज में कई विभागों के डॉक्टरों की आपातकालीन श्वसन मार्ग प्रबंधन कार्यशाला हुई। मुख्य आयोजक डॉ. अंशुल जैन ने बताया कि सड़क हादसे में घायल कई लोगों के गर्दन, मुंह आदि जगह गंभीर चोटें आने से श्वसन मार्ग अवरुद्ध हो जाता है। यदि समय पर ये मार्ग नहीं खोला गया तो तीन से पांच मिनट में घायल को हार्ट अटैक आ सकता है।

एनेस्थीसिया, मेडिसिन और रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग की ओर से हुई कार्यशाला में उन्होंने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य यह था कि कई विभागों के चिकित्सक आपातकालीन परिस्थितियों में श्वसन मार्ग की बुनियादी से लेकर उन्नत तकनीकों तक में पूरी तरह सक्षम हों। आपातकालीन श्वसन मार्ग प्रबंधन उन रोगियों के लिए बेहद जरूरी होता है, जो सड़क दुर्घटना, स्ट्रोक, सेप्सिस, बेहोशी या तीव्र श्वसन विफलता जैसी स्थिति में होते हैं। यदि इन परिस्थितियों में समय रहते श्वसन मार्ग को सुरक्षित नहीं किया जाए तो हाइपोक्सिया विकसित होकर दुर्दम्य हृदय गति रुकना (रिफ्रैक्टरी कार्डियक अरेस्ट) और मृत्यु का कारण बन सकता है।
विज्ञापन




इसलिए हर विशेषज्ञ को अब श्वसन मार्ग की बुनियादी जानकारी और हस्तक्षेप करने की क्षमता होनी चाहिए। अब यह सिर्फ एनेस्थीसिया या इमरजेंसी का दायित्व नहीं रह गया है। कार्यशाला में सर्जरी, मेडिसिन, एनेस्थीसिया, ऑर्थोपेडिक, रेस्पिरेटरी और इमरजेंसी विभाग के चिकित्सकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मयंक सिंह ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र बांटे। इस दौरान कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के डॉ. अनिल वर्मा, झांसी मेडिकल कॉलेज की डॉ. सेठी, डॉ. फहद, डॉ. चितरांगध गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed