{"_id":"6a7b8cfaedda96533706aa80","slug":"after-six-years-jda-seals-gusainpura-market-again-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-853256-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: -छह साल बाद फिर गुसाईंपुरा के मार्केट को जेडीए ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: -छह साल बाद फिर गुसाईंपुरा के मार्केट को जेडीए ने किया सील
Wed, 12 Aug 2026 02:28 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण ने छह साल बाद फिर मानिक चौक के गुसाईंपुरा स्थित मार्केट को सील कर दिया है। यहां पर 26 दुकानें बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बनाई गई हैं। इस मार्केट को लेकर जेडीए प्रशासन के पास शिकायतें पहुंच रही थीं।
शहर के बीचों बीच स्थित यह अवैध मार्केट सालों पहले बना था। जेडीए प्रशासन के मुताबिक, निर्माणकर्ता कैलाश चौधरी और अरविंद अग्रवाल ने गुसाईंपुरा में लगभग 250 वर्ग मीटर क्षेत्र में मार्केट का निर्माण कराया था। जेडीए प्रशासन ने इससे पहले पांच दिसंबर, 2019 को इस मार्केट को सील कर दिया था। उसके बाद बिना किसी अनुमति के सील खोल ली गई और फिर से मार्केट में दुकानदारों ने व्यापार करना शुरू कर दिया। बताया गया कि हाल ही में जेडीए प्रशासन के पास शिकायत पहुंची की कि अवैध रूप से बने इस मार्केट में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इस पर जेडीए प्रशासन ने मंगलवार को टीम को मौके पर भेजा और दुकानों को सील कर दिया। जेडीए सचिव गौरव शुक्ला ने बताया कि मार्केट के विरुद्ध सीलिंग आदेश पहले ही पारित हुआ था। इसी क्रम में प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने अवैध निर्माण के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की।
कार्रवाई का विरोध, जेडीए भी पहुंचे दुकानदार
सीलिंग की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कई दुकानदार मौके पर पहुंच गए और विरोध करने लगे। कुछ दुकानदारों की टीम से बहस भी हुई। सीलिंग की कार्रवाई करके टीम जेडीए आ गई, तो दुकानदार प्राधिकरण के कार्यालय पहुंचे। यहां पर सचिव से मुलाकात करके अपनी बात रखी।