फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After seven years, monsoon may again touch the average rainfall figure

सात साल बाद मानसून फिर छू सकता औसत वर्षा का आंकड़ा

Sun, 15 Aug 2021 02:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
After seven years, monsoon may again touch the average rainfall figure
झांसी। झांसी में सात साल बाद फिर से मानसून औसत वर्षा का आंकड़ा छू सकता है। जिले में अब तक 550 मिलीमीटर पानी गिर चुका है। जबकि, एक महीने में 300 मिलीमीटर बारिश की जरूरत है। मौसम विभाग ने पूरी बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

झांसी पानी के बड़े संकट से जूझता है। हाल ही में अटल भूजल योजना के अंतर्गत मऊरानीपुर और बबीना ब्लाक भूजल के लिहाज से सेमी क्रिटिकल जोन में शामिल किए गए हैं। मोंठ के अन्य ब्लॉकों की स्थिति भी कमोवेश ठीक नहीं है। आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले सात साल से झांसी में मानसून रूठा चल रहा है। लोग अपनी जरूरत पूरी करने के लिए भूजल का अंधाधुंध दोहन कर रहे हैं। इससे भूजल स्तर भी लगातार कम हो रहा है। इस साल भी मानसूनी बारिश शुरू होने के बाद वर्षा बिल्कुल थम गई। इससे सूखे का डर सताने लगा। मगर अगस्त की शुरूआत में झमाझम बरसात होने से आंकड़ों में सुधार हुआ है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि झांसी में औसतन 850 मिलीमीटर बारिश होती है। जून से अब तक 550 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। शेष बची 300 मिलीमीटर बारिश भी एक महीने में होने की संभावना है।
विज्ञापन

ये हैं आंकड़े
वर्ष बरसात
2013-14 1300.8
2014-15 542.77
2015-16 470.30
2016-17 561.11
2017-18 391.33
2018-19 710.17
2019-20 562.22
2020-21 402.58
(नोट: बारिश मिलीमीटर में।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed