फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After sending his wife and children to the market, the young man hanged himself.

Jhansi News: पत्नी एवं बच्चों को बाजार भेजने के बाद युवक ने लगाया फंदा

Mon, 11 May 2026 02:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
After sending his wife and children to the market, the young man hanged himself.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सारंध्रा नगर कॉलोनी निवासी सुदेश कठौरिया (40) ने पत्नी एवं बच्चों को बाजार भेजने के बाद शनिवार शाम रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। पिता ने उसे फंदे से लटका देख शोर मचाया। शव के नीचे उतारे जाने तक उसकी मौत हो चुकी थी।

हंसारी स्थित एक शोरूम में सुदेश प्राइवेट नौकरी करता था। परिवार में पत्नी लिपि समेत एक बेटा एवं एक बेटी है। परिजनों का कहना है कि कुछ दिनों से वह मानसिक तौर से परेशान रहता था। घर में गुमसुम रहने लगा था। शनिवार को काम पर नहीं गया। शाम को बच्चों समेत पत्नी लिपि को बाजार से सामान लाने के लिए भेज दिया। घर पर सुदेश और उसके बुजुर्ग माता-पिता थे। काफी देर तक उसके बाहर न आने पर पिता शिव प्रसाद उसे तलाशते हुए उसके कमरे में पहुंचे। आवाज देने पर भी कमरा न खुलने पर उन्होंने खिड़की से अंदर देखा। सुदेश रस्सी के सहारे फंदे से लटका था। यह देख उनकी चीख निकल गई। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी जमा हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। पत्नी एवं बच्चों के लौटने तक सुदेश की मौत हो चुकी थी। उसके 8 साल का बेटा एवं 5 साल की बेटी है। दोनों पढ़ते हैं। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय का कहना है कि परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता सके। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed