{"_id":"613d071a8ebc3eb502029b9a","slug":"after-one-and-a-half-year-the-sale-of-platform-tickets-started-jhansi-news-jhs2040800146","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी : डेढ़ वर्ष बाद प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी : डेढ़ वर्ष बाद प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री शुरू
Sun, 12 Sep 2021 10:36 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:36 AM IST
सार
17 माह बाद शुक्रवार को प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री शुरू हुई। हालांकि मंडल के श्रेणी दो और श्रेणी तीन के चार स्टेशनों पर यह टिकट 30 रुपये जबकि अन्य श्रेणी के स्टेशनों पर यह 10 रुपये में बिकेगा।
विज्ञापन
टिकट काउंटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेढ़ वर्ष पूर्व कोरोना काल के समय संपूर्ण लॉकडाउन के तहत प्लेटफार्म पर आवागमन बंद कर दिया गया था। अप्रैल 2020 में अत्यावश्यक कार्य के लिए प्लेटफार्म पर जाने वालों के लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए छूट दी गई थी लेकिन प्लेटफार्म टिकट का मूल्य बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया गया था।
13 मई 2020 से नौ राजधानी एक्सप्रेस का स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया तब फिर से प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी। मंडल के श्रेणी दो और श्रेणी तीन के चार स्टेशनों पर यह टिकट 30 रुपये में उपलब्ध होगा।जबकि अन्य श्रेणी के स्टेशनों पर यह 10 रुपये में बिकेगा। पहले दिन 30 टिकट ही बिक सके।
अन्य श्रेणी स्टेशनों पर टिकट मूल्य 10 रुपये
इस संबंध में जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देश के अंतर्गत मंडल के अंतर्गत एनएसजी केटेगरी दो के स्टेशनों झांसी एवं ग्वालियर तथा एनएसजी केटेगरी तीन के स्टेशनों बांदा एवं मुरैना स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकटों की कीमत 30 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
वहीं श्रेणी चार के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों दतिया, डबरा, ललितपुर, चित्रकूट धाम कर्वी, खजुराहो, महोबा और उरई के साथ ही अन्य श्रेणी के स्टेशनों पर इसका मूल्य 10 रुपये निर्धारित किया गया है।