फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After nine months not remove goverment team

नौ महीने बाद भी नही हटाया गया सरकारी जमीन से कब्जा, बाउंड्रीवाल निर्माण अटकने से बढ़ रही परेशानी

Mon, 08 Feb 2021 12:16 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 08 Feb 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
After nine months not remove goverment team
झांसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार एंटी भूमाफिया अभियान के तहत सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने का अभियान चला रही है। लेकिन नगर निगम शिकायतों के बाद भी वीरांगना नगर से नौ माह में सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त नहीं करा सका है। ऐसे में संपत्ति की सुरक्षा के लिए चल रही बाउंड्रीवाल निर्माण की कवायद ठंडी पड़ी है। निर्माण अटकने से परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन


दरअसल, नगर निगम ने संपत्तियों की सुरक्षा के लिए महानगर में तमाम जगहों पर पड़ी सरकारी जमीनों पर बाउंड्रीवाल निर्माण शुरू कराया था। वीरांगना नगर में करीब 70 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत किए गए निर्माण कार्य का कार्यादेश मिलने पर ठेकेदार ने काम शुरू कराने की तैयारी की। ठेकेदार जब मौके पर निर्माण कराने पहुंचे, तो क्षेत्र के लोग कुछ लोगों ने जमीन को निजी बताते हुए काम रुकवा दिया।
विज्ञापन


ठेेकेदार ने इसकी जानकारी मुख्य अभियंता और संपत्ति अधिकारी को पत्र लिखकर दी। साथ ही कब्जा हटवाने की मांग की। मगर निगम की टीम आज तक जमीन को कब्जा मुक्त नहीं करा सकी है। ठेेकेदार कमलेश साहू का कहना है कि नौ महीने बाद भी जमीन को कब्जा मुक्त नहीं कराया जा सका है। ऐसे में निर्माण कार्य के साथ टेंडर में जमा की गई धरोहर राशि फंस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में निगम की एंटी भूमाफिया अभियान की कवायद ठंडी पड़ी हुई है। अपर नगर आयुक्त शादाब असलम का कहना है कि शिकायत के बारे में जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है, तो टीम को भेजकर विवाद खत्म कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed