फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After long time railway worker pramotion root clear

Jhansi News: लंबे इंतजार के बाद लोको रनिंग कैडर के प्रमोशन का रास्ता साफ

Mon, 02 Jan 2023 11:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
After long time railway worker pramotion root clear
झांसी। लोको रनिंग कैडर के प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया। रेलवे बोर्ड ने जोनल रेलवे स्तर से यह प्रक्रिया तत्काल आरंभ करने को कहा है।
विज्ञापन

इस फैसले से पिछले करीब तीन साल से प्रमोशन का इंतजार कर रहे विभिन्न वर्ग के करीब पंद्रह सौ रेल कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।
पिछले कई साल से रनिंग कैडर की पदोन्नति प्रक्रिया थमी हुई थी। इनमें ज्यादातर मेल एक्सप्रेस, पैसेेंजर ड्राइवर के उच्च श्रेणी के पद खाली पड़े हैं जबकि संरक्षा से जुड़ा हुआ मामला होने के नाते इसे समय से पूरा करना जरूरी था। इसेे देखते हुए जोनल स्तर पर यह कार्य तत्काल आरंभ करने को कहा गया है। रेलवे बोर्ड की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि क्रिटिकल सेफ्टी श्रेणी में होने के नाते यह काम नियत समय के भीतर पूरा किया जाए। यह काम जल्द आरंभ करने को कहा है। इसका सर्वाधिक फायदा मेल एक्सप्रेस एवं यात्री चालकों के पदों में एक अरसे से प्रमोशन न मिलने वाले लोको पायलटों को मिलेगा। इससे पंद्रह सौ से अधिक लोको पायलटों को फायदा मिलेगा। जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक रेलवे बोर्ड के निर्देश के मुताबिक प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed