फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After getting Form 16, four thousand teachers will be able to file income tax returns

Jhansi News: फॉर्म 16 मिलने बाद चार हजार शिक्षक भर सकेंगे आयकर रिटर्न

Sat, 15 Jun 2024 04:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
After getting Form 16, four thousand teachers will be able to file income tax returns
- लेखाधिकारी कार्यालय की तरफ से आज से ब्लॉकों में भेजा जाएगा फॉर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बेसिक शिक्षा विभाग के चार हजार शिक्षक अब आयकर रिटर्न भर सकेंगे। लेखाधिकारी कार्यालय की तरफ से ब्लॉकों में फाॅर्म 16 भेजने का काम शनिवार से शुरू हो जाएगा। अब तक फॉर्म 16 उपलब्ध न कराने से नाराज शिक्षक शुक्रवार को लेखाधिकारी से भी मिले।
31 जुलाई तक आयकर रिटर्न जमा करने का समय है। अब तक फॉर्म 16 न मिल पाने से बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक आईटीआर जमा नहीं कर पा रहे हैं। शुक्रवार को बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष रसकेंद्र गौतम के नेतृत्व में लेखा अधिकारी से मिला और फॉर्म 16 व लेखा पर्ची देने की मांग की। कहा कि परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को फॉर्म 16 और जीपीएफ का विवरण नहीं मिल रहा है। वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय (बेसिक) से अध्यापकों के वेतन से भविष्य निधि खाते में रुपये जमा कराने के लिए कटौती की जा रही है। अब तक खाते में कितना धन जमा हुआ है, इसका विवरण देने में आनाकानी की जा रही है। फॉर्म 16 भी अब तक नहीं मिला है। ये टीडीएस प्रमाणपत्र होता है, जो नियोक्ताओं द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किया जाता है। यह भुगतान की गई वेतन आय, वेतन पर टीडीएस के लिए कर्मचारी द्वारा चुनी गई व्यवस्था, वित्तीय वर्ष के दौरान वेतन आय के खिलाफ जमा और काटा गया कुल कर और कर्मचारियों द्वारा की गई योग्य कटौती का विवरण दिखाता है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के लगभग चार हजार से अधिक अध्यापक पुरानी पेंशन योजना का लाभ पा रहे हैं। इनके वेतन से जीपीएफ की कटौती की जाती है। हर साल वित्तीय वर्ष के समापन पर शिक्षक को लेखा पर्ची देनी चाहिए। ताकि, अध्यापकों को वेतन से हुई कटौती और भविष्य निधि खाते में जमा राशि की जानकारी मिल सके। मगर बेसिक शिक्षा विभाग में व्यवस्था बेपटरी है और मनमाने ढंग से काम किया जा रहा है। इससे शिक्षक परेशान हैं और गड़बड़ी की आशंका है। लेखा अधिकारी ने शनिवार से फाॅर्म 16 वितरण की बात की। इस दौरान महेश साहू, प्रदीप कुशवाहा, दीपक सोनी, अवधेश कुमार, अश्वनी राय, अश्वनी नामदेव, अनिल साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed