{"_id":"60fb1e6a8ebc3e581c1d92be","slug":"after-eight-years-120-employees-got-payment-of-provident-fund-jhansi-news-jhs2002451110","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल बाद 120 कर्मचारियों को भविष्य निधि का मिला भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल बाद 120 कर्मचारियों को भविष्य निधि का मिला भुगतान
विज्ञापन
झांसी। झांसी डिवीजन जल संस्थान से सेवानिवृत्त होने के बाद 120 कर्मचारी आठ साल से विभाग के चक्कर लगा रहे थे। लेकिन कर्मचारियों को भविष्य निधि का भुगतान नहीं हो पा रहा था। कर्मचारियों ने मंडलायुक्त को समस्या बताई तो उन्होंने इसकी पड़ताल कराकर कर्मचारियों को भविष्य निधि का भुगतान कराया। 120 कर्मचारियों को पांच करोड़ 92 लाख 87 हजार रुपये बांट दिए गए है।
झांसी, जालौन और ललितपुर में सेवारत कर्मचारियों के वेतन से प्रतिमाह कटौती की जाने वाली भविष्य निधि की धनराशि नियमत: भविष्य निधि के खाते में सुरक्षित रखा जाना चाहिए था। परंतु जलसंस्थान के अधिकारियों ने भविष्य निधि का पैसा दूसरे मदों में खर्च कर दिया और कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें इसका भुगतान नहीं किया। भुगतान की मांग को लेकर वर्ष 2013 से सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारियों के चक्कर लगाते - लगाते थक गए थे।
मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर पांडेय के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होंने पड़ताल की और जलसंस्थान की बचत से भुगतान करने के निर्देश दिए। झांसी के 54 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 228.23 लाख रुपये, ललितपुर के सात कर्मचारियों को 30.02 लाख, जालौन के 44 कर्मचारियों को 276.77 लाख और मंडल कार्यालय के 15 कर्मचारियों को 57.85 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन
कर्मचारियों में खुशी, अन्य बकाया का भुगतान करने की मांग
झांसी। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भुगतान होने पर झांसी डिवीजन जलसंस्थान कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने खुशी व्यक्त की और मंडलायुक्त का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि इसमें महाप्रबंधक कुलदीप सिंह का सहयोग रहा है। उन्होंने वर्दी, त्योहारों का अवकाश का भुगतान, पदोन्नति, बीमा क्लेम और अन्य देनदारियों का भुगतान करने की मांग की। इस मौके पर मंडलीय संरक्षक रामप्रकाश गोस्वामी, अध्यक्ष तिलक सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष महादेव यादव, रवि सोनी, जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव, प्रेमनारायण तिवारी, सुनील मिश्रा, रवि राजपूत, महामंत्री जयराम कुशवाहा, राजेंद्र किशोर खरे, कैलाश दीक्षित, सतीश, नरेश अड़जरिया, रघुवीर सिंह निरंजन, राजेश चतुर्वेदी, महाराज सिंह दयाराम, रामकुमार व जसवंत आदि मौजूद रहे।