{"_id":"6882a315483e21f4340aba9a","slug":"after-climbing-122-stairs-you-can-reach-the-other-platform-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-604948-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 122 सीढि़यां चढ़ने-उतरने के बाद पहुंच रहे दूसरे प्लेटफाॅर्म पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 122 सीढि़यां चढ़ने-उतरने के बाद पहुंच रहे दूसरे प्लेटफाॅर्म पर
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट बंद होने के कारण प्लेटफॉर्म नंबर एक से 2-3 पर जाने के लिए यात्रियों को 61 सीढि़यां चढ़नी पड़ रही हैं। उतनी ही उतरनी। यानी कुल 122 सीढि़यां चढ़ने-उतरने के बाद यात्री एक प्लेटफॉर्म से दूसरे पर पहुंच पा रहे हैं। इससे यात्री परेशान हो रहे हैं।
झांसी रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाओं का अंबार है। बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को या तो प्लेटफॉर्म की सीढि़यों या फिर रैंप के जरिये दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। भोपाल के लिए अपनी मां के साथ यात्रा कर रहे विशाल अहिरवार ने बताया कि उनकी मां बुजुर्ग हैं और सीढि़यां चढ़ने में असमर्थ हैं लेकिन उन्होंने उनका हाथ पकड़कर प्लेटफार्म दो और तीन पर जाने के लिए उन्हें सहारा दिया। आधी सीढि़यां चढ़ ही पाईं थीं कि ट्रेन के आने की घोषणा हो गई। प्लेटफॉम पर पहुंचने से पहले ही ट्रेन अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। यह हाल एक यात्री का नहीं है बल्कि कई बुजुर्ग यात्री परेशान हैं।
पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मरम्मत का काम पूरा होने के बाद प्लेटफॉर्म दो और तीन की लिफ्ट शुरू कर दी जाएगी। संवाद