फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After cancellation of the TET exam, the candidates were sent back from the roadways In Jhansi

झांसी: टीईटी परीक्षा निरस्त होने के बाद रोडवेज से अभ्यर्थियों को वापस भेजा

Sun, 28 Nov 2021 03:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 28 Nov 2021 03:43 PM IST
सार

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने से पहले ही पेपर लीक हो गए। छात्रों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए यूपीएसआरटीसी ने व्यवस्था की है। अभ्यर्थी परीक्षा का प्रवेश पत्र दिखाकर रोडवेज की बसों से फ्री में अपने घरों को जा सकेंगे।

विज्ञापन
After cancellation of the TET exam, the candidates were sent back from the roadways In Jhansi
रोडवेज बसों से जाते हुए अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आज (रविवार) यानी 28 नंवबर को आयोजित हो रही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET ) का पेपर लीक हो गया है। इसकी वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई है। राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा निरस्त कर दी है। बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परीक्षा निरस्त करने निर्णय किया गया है। प्रश्नपत्र वॉट्सएप पर लीक हो गया।
विज्ञापन


पेपर लीक होने के बाद एसटीएफ ने प्रदेश भर में छापेमारी की है, प्रयागराज, मेरठ और गाजियाबाद से कई लोग हिरासत में लिए गए हैं। परीक्षा की तिथि का अब बाद में एलान होगा। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने बताया कि प्रयागराज में प्रश्न पत्र लीक होने की एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई है।
विज्ञापन


पेपर लीक करने वाले 23 लोग गिरफ्तार
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि पेपर लीक करने वाले 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है, जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि लखनऊ से चार, मेरठ से तीन, गोरखपुर-वाराणसी से दो, कौशांबी से एक और प्रयागराज से 13 अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने अब तक 23 आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने से पहले ही पेपर लीक हो गए। छात्रों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए यूपीएसआरटीसी ने व्यवस्था की है। अभ्यर्थी परीक्षा का प्रवेश पत्र दिखाकर रोडवेज की बसों से फ्री में अपने घरों को जा सकेंगे। वहीं, झांसी में टीईटी परीक्षा निरस्त होने के बाद रोडवेज से अभ्यर्थियों को वापस भेजा गया। अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र चेक कर रोडवेज बसों में उन्हें भेजा गया। कई हजार अभ्यर्थी वापस भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed