फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After being cheated in a love affair, the young man ate poison

प्रेम संबंध में धोखा खाने के बाद युवक ने खाया जहर

Sat, 04 Dec 2021 10:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
After being cheated in a love affair, the young man ate poison
झांसी। प्रेम संबंध में धोखा खाने के बाद युवक ने जहर खा लिया। छह दिन तक चले उपचार के बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जालौन, तुलसीनगर निवासी आकाश (20) पुत्र संतोष वर्मा राठ रोड में पूड़ी-सब्जी का ठेला लगाता था। उसके पिता संतोष का कहना है कि आकाश का संबंध रिश्तेदारी की एक महिला के साथ हो गया था। दोनों के बीच काफी समय तक संबंध रहे। आकाश महिला को कमाई का एक हिस्सा भी देता था लेकिन, कुछ समय पहले दोनों के बीच पैसों को लेकर विवाद पैदा हो गया। महिला आकाश पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पुलिस के पास पहुंच गई हालांकि इस मामले में दोनों के बीच समझौता हो गया। इसके कुछ दिन बाद महिला ने आकाश पर आठ हजार रुपये चोरी करने का आरोप लगा दिया। आकाश ने अपने प्रेम का हवाला देते हुए उसे समझाने की कोशिश की लेकिन, महिला कोई बात सुनने को राजी नहीं हुई। आकाश ने मामला रफा-दफा करने के लिए महिला को चार हजार रुपये भी दिए लेकिन, संतोष का कहना है कि उसके बावजूद वह आकाश को दुष्कर्म के आरोप में फंसा देने की धमकी दे रही थी। महिला की इस धमकी और व्यवहार से आकाश काफी दुखी हो गया। वह तनाव में रहने लगा। 28 नंवबर को इसी वजह से उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने से उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जालौन जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन, उसकी नाजुक हालत को देखकर डॉक्टरों ने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया। झांसी में उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि आकाश अभी अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed