फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Girl raped after befriending on Instagram

Jhansi: इंस्टाग्राम से दोस्ती के बाद युवती से किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर बना लिया था अश्लील वीडियो

Fri, 06 Feb 2026 03:17 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 06 Feb 2026 03:17 AM IST
सार

किसी को बताने पर वीडियो वायरल कर देने की धमकी दी। आरोप है कि इसके सहारे वह उसे बार-बार धमकाने लगा। शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Jhansi: Girl raped after befriending on Instagram
दुष्कर्म।

विस्तार

नवाबाद इलाके में युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक ने उसे एक होटल में बुलाया। उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी से इसे न बताने की बात कहते हुए शादी करने का वादा किया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा था। शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



थाना नवाबाद क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती निवाड़ी के खिस्टोन गांव के अमोल उर्फ अनमोल से हुई थी। इंस्टाग्राम पर उसकी बनाई रील पर अनमोल कमेंट करता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच चैटिंग होने लगी। अनमोल ने जनवरी में उसे मिलने के लिए बुलाया था। इस दौरान अनमोल उसे लेकर एक होटल में गया। अनजाने में उसने नशीला पेय पिला दिया। होश में आने पर उसे दुष्कर्म का पता चला। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी।
विज्ञापन



किसी को बताने पर वीडियो वायरल कर देने की धमकी दी। आरोप है कि इसके सहारे वह उसे बार-बार धमकाने लगा। रोज की हरकतों से परेशान होकर उसने नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। इसके बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बजरंग कॉलोनी चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार, भवतोष कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed