फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   after beating the doctor with slippers he was dragged in market with his hands and legs tied In Jhansi

प्रेमी जोड़े को मिलाने पर पड़ी मार: डॉक्टर को चप्पलों से पीटा, फिर हाथ-पांव बांध घसीटा; क्लीनिक में दी थी जगह

Tue, 05 Sep 2023 10:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 Sep 2023 10:13 PM IST
सार

डॉक्टर के इनकार करने पर भी इन लोगों ने उसकी बात नहीं सुनी। इन लोगों ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। उसके बाद महिलाओं ने उसके ऊपर चप्पलें बरसानी शुरू कर दी। 

विज्ञापन
after beating the doctor with slippers he was dragged in market with his hands and legs tied In Jhansi
डॉक्टर को पीटने के बाद बांध कर बाजार में घूमाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी स्थित मऊरानीपुर के शिवगंज मोहल्ले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी-प्रेमिका की क्लीनिक में मुलाकात कराने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने एक चिकित्सक की पहले चप्पलों से बुरी तरह पिटाई की। उसके बाद रस्सी से हाथ-पांव बांधकर उसे पूरे बाजार में घसीटा। 

विज्ञापन

इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया। मंगलवार को यह वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। मऊरानीपुर पुलिस ने डॉक्टर के साथ मारपीट करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी रोड के रतोसा तिगौला पर डॉक्टर नरेंद्र आर्य क्लीनिक चलाते हैं। रविवार को क्लीनिक बंद करके बगल के अपने घर में थे। उसी समय कई लोग वहां पहुंच गए। इनमें महिलाएं भी शाामिल थीं। इन लोगों ने क्लीनिक का इस्तेमाल प्रेमी-प्रेमिका के मिलने के स्थान के तौर पर करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन

नरेंद्र के इनकार करने पर भी इन लोगों ने उसकी बात नहीं सुनी। इन लोगों ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। उसके बाद महिलाओं ने उसके ऊपर चप्पलें बरसानी शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए लेकिन, मारपीट करने वाली महिलाओं का अक्रामक रवैया देख किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई। 

चप्पलें बरसाने के बाद नरेंद्र के हाथ-पांव रस्सी से बांध दिए गए। उसे घसीटते हुए बाजार तक ले गए। घसीटने में महिलाएं भी शामिल थीं। नरेंद्र खुद को बेकसूर बताता रहा लेकिन, हमलावरों ने कोई रहम नहीं किया। 

मंगलवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद मऊरानीपुर पुलिस तक मामला पहुंचा। वहीं, एसपी (आरए) गोपीनाथ सोनी के मुताबिक अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके वीडियो के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed