फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After accident in Jhansi people ran to pick up tetra packs of liquor scattered on the road

सड़क पर पीने वालों की लगी भीड़: गाड़ी में लदी थी देसी शराब, हादसे में बिखरे टेट्रा पैक, खुद को न रोक पाए शौकीन

Wed, 11 Jun 2025 06:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मऊरानीपुर (झांसी)
अमर उजाला नेटवर्क, मऊरानीपुर (झांसी) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 11 Jun 2025 06:44 PM IST
सार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को वहां से हटाया। आबकारी निरीक्षक हर्ष बाबू ने बताया कि उक्त लोडिंग टैक्सी मऊरानीपुर थोक गोदाम से शराब की पेटियां लेकर टहरौली जा रहा थी।

विज्ञापन
After accident in Jhansi people ran to pick up tetra packs of liquor scattered on the road
सड़क पर देसी शराब के टेट्रा पैक बिखरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देसी शराब लेकर टहरौली जा रही लोडिंग टैक्सी बस की टक्कर से पलट गई। उसमें रखीं शराब की पेटियां सड़क पर बिखर गईं। सड़क पर जैसे ही शराब की पेटियां बिखरीं तो लोग उन्हें उठाने के लिए दौड़ पड़े। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन

मंगलवार की शाम मऊरानीपुर से शराब के थोक गोदाम से खजराहा थाना टहरौली निवासी पप्पू अहिरवार लोडिंग टैक्सी में देसी शराब की 80 पेटियां लेकर टहरौली जा रही थी। गुरसराय रोड पर हाईवे ब्रिज के नीचे मऊरानीपुर की ओर से आ रही बस में टैक्सी ने टक्कर मार दी। जिससे टैक्सी पलट गई। टैक्सी में रखी शराब की पेटियां सड़क पर बिखर गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे और टैक्सी को खड़ा किया। सड़क पर जैसे ही शराब की पेटियां बिखरीं तो लोग उन्हें उठाने के लिए दौड़ पड़े। टैक्सी खड़ी होने के बाद माल को एकत्रित कर टैक्सी में रखा गया। इसके बाद टैक्सी आगे के लिए रवाना हुई। गनीमत यह रही कि लोडर चालक को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। 

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को वहां से हटाया। आबकारी निरीक्षक हर्ष बाबू ने बताया कि उक्त लोडिंग टैक्सी मऊरानीपुर थोक गोदाम से शराब की पेटियां लेकर टहरौली जा रहा थी। घटना के बाद टहरौली पहुंचीं टैक्सी में माल का स्टॉक चेक किया गया। जिसमें स्टॉक पूरा पाया गया। कोई भी शराब की पेटी गायब नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed