फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After a quarrel with her husband's girlfriend, a woman committed suicide by consuming poison

Jhansi News: पति की प्रेमिका से विवाद के बाद महिला ने जहर निगलकर दी जान

Sat, 10 May 2025 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
After a quarrel with her husband's girlfriend, a woman committed suicide by consuming poison

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बड़ागांव के मबई गिर्द गांव में पति की प्रेमिका से विवाद के बाद पत्नी ने जहर निगलकर जान दे दी। उन दोनों के बीच काफी समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।



मबई गिर्द निवासी बलवीर यादव खेती-किसानी करते हैं। करीब 35 साल पहले सुनीता (49) से उनकी शादी हुई थी। कुछ समय बाद बलवीर का गांव में एक दूसरी महिला से प्रेम संबंध हो गया। बलवीर उस महिला के साथ भी रहता था। सुनीता का एक बेटा एवं दो बेटियां हैं। वहीं, दूसरी महिला से भी तीन बच्चे हुए।
विज्ञापन


परिजन का कहना है कि सुनीता प्रापर्टी अपने बेटों को देना चाहती थी जबकि बलवीर की प्रेमिका पूरी संपत्ति खुद चाहती थी। उनका कहना था कि सुनीता के बेटे की रेलवे में नौकरी लग गई। इस वजह से उसे प्रॉपर्टी नहीं मिलेगी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद हो चुका।
विज्ञापन
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को बलवीर घर में नहीं था। उस दौरान सुनीता और उसकी प्रेमिका के बीच फिर विवाद हो गया। नाराज होकर सुनीता ने घर आकर जहर निगल लिया। बलवीर के पहुंचने पर सीमा अचेत हाल में बिस्तर पर पड़ी थी। मेडिकल कॉलेज ले आने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बड़ागांव थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह के मुताबिक, परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed