फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After a liquor party, a young man was beheaded and killed, his body was found lying 300 meters away from his house

Jhansi News: दारू पार्टी के बाद युवक की सिर कूचकर हत्या, घर से तीन सौ मीटर दूर पड़ी मिली लाश

Tue, 27 May 2025 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
After a liquor party, a young man was beheaded and killed, his body was found lying 300 meters away from his house

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। थाना रक्सा के अठोंदना गांव में युवक की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव घर से करीब 300 मीटर दूर रक्तरंजित हाल में पड़ा मिला। उसके पास ही खून से सना पत्थर पड़ा था। थोड़ी दूरी पर देसी शराब की बोतलें एवं सिगरेट के अधजले टुकड़े पड़े मिले। आशंका जताई जा रही कि दोस्तों के साथ दारू पार्टी करने के दौरान ही उसकी हत्या हुई। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। उधर, देर शाम युवक के भाई ने रक्सा थाने पहुंचकर युवक की पत्नी, उसके साले एवं दोस्त के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है। परिजनों से भी पुलिस ने पूछताछ की।



मूल रूप से दतिया के कटेली गांव का रहने वाला शशि अहिरवार (35) पुत्र राम भरोसे थाना प्रेमनगर के नगरा रोड पर आशू वाल्मीकि के प्लाट में परिवार के साथ रहता था। परिवार में पत्नी लक्ष्मी के साथ दो बेटी एवं एक बेटा है। जीविकोपार्जन के लिए वेटर का काम करता था। शशि के भाई विनोद का कहना है कि रविवार को मां को देखने शशि दतिया गया था। शाम करीब 7:30 बजे शशि को भतीजा घर के पास छोड़कर चला गया। रात में शशि घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह आसपास के लोग जब सैर करने निकले, तब अठौंदना पुल के पास खून से सना उसका शव पड़ा मिला। था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


इनसेट

पत्नी एवं साले पर हत्या का आरोप



शशि की हत्या के आरोप में उसके भाई विनोद ने शशि की पत्नी लक्ष्मी, उसके दोस्त मदन हलवाई एवं साले सोनू अहिरवार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। विनोद ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मी की शशि के दोस्त मदन से नजदीकी थी। मदन टेंट हाउस में हलवाई का काम करता है। लक्ष्मी की उससे नजदीकी का शशि विरोध करता था। इससे अक्सर शशि और लक्ष्मी में विवाद होता था। लक्ष्मी अपने भाई सोनू के साथ मिलकर अक्सर शशि को पीटती थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लक्ष्मी, मदन एवं सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मदन एवं सोनू घर से फरार हैं जबकि लक्ष्मी से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनसेट



हत्या की बात सुनकर रोने लगी पत्नी, सास बाउंड्रीवाल फांदकर भागी



शशि की हत्या के बाद पूछताछ के लिए पुलिस उसके घर पहुंची। यहां मौजूद उसकी पत्नी लक्ष्मी पति की मौत की बात सुनते ही बिलख-बिलखकर रोने लगी। उधर, शशि की सास शांति देवी पुलिस को देखते ही पीछे की बाउंड्रीवाल फांदकर निकल भागी। पुलिस उसे भी तलाश रही है। रोते-बिलखते लक्ष्मी अपनी दो बेटी और एक बेटे का हवाला देते हुए कहने लगी कि बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। ऐसे में उनकी देखभाल कैसे होगी। पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि शशि शराब पीने का आदी था। अक्सर ही दोनों के बीच झगड़ा होता था। वह अक्सर घर से गायब रहता था।


जिस तरीके से हत्या की गई, उससे किसी करीबी के शामिल होने की आशंका है। मामले की छानबीन की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जमा किए हैं। पूछताछ करके जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। - ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed