{"_id":"61bb8f8cdc0d83055307acdc","slug":"after-60-days-electric-generate-in-parichha-plant-jhansi-news-jhs2110978194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारीछा थर्मल पावर प्लांट में 60 दिन बाद शुरू हुआ बिजली उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारीछा थर्मल पावर प्लांट में 60 दिन बाद शुरू हुआ बिजली उत्पादन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पारीछा थर्मल पावर प्लांट में बृहस्पतिवार से बिजली का उत्पादन शुरू हो गया। प्रदेश में बिजली की मांग कम होने के कारण स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर लखनऊ (एसएलडी) के आदेश पर दो महीने पहले चारों इकाइयों को बंद कर दिया गया था। वहीं, लगातार मालगाड़ियां मिलने से प्लांट में कोयले का ढेर लग गया है। इस कोयले से एक महीने तक बिजली उत्पादन हो सकता है।
प्रदेश में दशहरे के बाद से लगातार बिजली की मांग कम चल रही है। इस कारण एसएलडी के आदेश पर 16 अक्तूबर से पारीछा थर्मल पावर प्लांट की चारों उत्पादन इकाइयों को बंद कर दिया गया था। पारीछा में 250 मेगावाट की दो और 210 मेगावाट की दो इकाइयां स्थापित हैं। इन इकाइयों से कुल 920 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। अब सिंचाई के कारण प्रदेश में बिजली की मांग बढ़ने लगी है। इस कारण बुधवार रात से चारों इकाइयों को लोड पर लाने का काम शुरू किया गया। बृहस्पतिवार सुबह से चारों इकाइयों से उत्पादन शुरू हो गया। हालांकि, कुछ घंटों बाद 250 मेगावाट की छह नंबर इकाई में तकनीकी खराबी आ गई, जिसको ठीक करने का काम चल रहा है। वहीं, प्लांट में बिजली नहीं बनने से स्टॉक में 2.90 टन कोयला एकत्रित हो गया है।
- स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर लखनऊ के आदेश पर इकाइयों को चालू कर लिया गया है। छह नंबर इकाई में जो तकनीकी खराबी आई उसे ठीक किया जा रहा है।
एमके सचान, मुख्य महाप्रबंधक (पारीछा थर्मल पावर प्लांट)।
---------