फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After 200 days open park, people doing morning walk

दो सौ दिन बाद खुले पार्क, लोगों ने की मार्निंग वॉक

Wed, 21 Oct 2020 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
After 200 days open park, people doing morning walk
लॉकडाउन से बंद चल रहे नगर के पार्क मंगलवार से आमजन के लिए खोल दिये गए। पार्क में काफी दिनों बाद पार
झांसी। कोरोना संक्रमण के चलते बंद किए गए महानगर के सभी पार्क दो सौ दिन बाद मंगलवार को खोल दिए गए। इस दौरान लोगों ने पार्क पहुंचकर मार्निंग वॉक की। साथ ही शाम को भी लोग घूमने के लिए पहुंचे। वहीं, बच्चों ने ओपन जिम समेत झूलों का आनंद लिया। इस दौरान मास्क लगाकर ही बच्चों को पार्क में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते 25 मार्च से महानगर के 60 पार्कों को बंद कर दिया गया था। अनलॉक 1 शुरू होने के बाद तीन जून को नगर निगम ने पार्कों को खोल दिया था। इसके बाद महानगर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने पर पार्कों को फिर से बंद कर दिया गया। अब महानगर में कोरोना के मामले कम हुए, तो लोगों ने फिर से पार्क खोलने की मांग उठाई। अमर उजाला भी लगातार पार्क खोलने को लेकर खबरें प्रकाशित कीं। इसके बाद मंगलवार से पार्कों को खोल दिया गया। महानगर के लक्ष्मीबाई पार्क, मैथिलीशरण गुप्त पार्क और वृंदावन लाल वर्मा समेत कॉलोनियों में बने पार्कों में मंगलवार को लोग पहुंचे। पार्क में लोगों ने ओपन जिम में कसरत, योग, प्राणायाम के साथ मार्निंग वॉक की। वहीं लोगों ने पार्कों में भजन और कीर्तन भी किया। मौसम सुहाना होने के चलते शाम को भी पार्क में लोगों की भीड़ रही। नगर निगम ने पार्कों का सैनिटाइजेशन भी कराया। पार्क सुबह छह से 10 बजे तक और शाम को चार बजे से आठ बजे तक खोले जाएंगे।
विज्ञापन

पार्क खुल जाने से राहत मिली है। पार्क में आकर मित्रों के साथ मार्निंग वॉक की। साथ ही भजन गाए। काफी दिनों बाद पार्क आकर अच्छा लगा। - मोहम्मद इंसाफ कुरैशी, बाहर सैंयर गेट
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क बंद रहने से सड़क पर टहलते थे। सड़क से वाहन भी निकलते थे। इसके चलते दिक्कत होती थी। पार्क में घूमे और कसरत की। - महेंद्र परेता, उनाव गेट बाहर
पार्क में पहुंचकर दोस्तों के साथ भजन-कीर्तन किया। मार्निंग वॉक की। साथ ही ओपन जिम में थोड़ी देर कसरत की। काफी अच्छा लगा। - आनंद सोनी, माणिक चौक
काफी दिनों पार्क खुलने से राहत मिली है। पार्क खुल जाने से लोगों मार्निंग वॉक कर पाएंगे। महानगर में घूमने के लिए पार्क सबसे बेहतर हैं।- भरत डेंगरे, पुरानी नजहाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed