फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   afer wife Husband also died in car and truck accident on Jhansi-Kanpur highway

मम्मी-पापा के लिए बिलख रहे बच्चे: पीतांबर पीठ जा रहा था हंसा-खेलता परिवार, हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

Sun, 15 Jun 2025 08:06 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: विकास कुमार Updated Sun, 15 Jun 2025 08:06 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है उनकी कार कानपुर-झांसी हाइवे से होते हुए जैसे ही ढेरी पुलिया पहुंची, उनकी कार ने आगे चल रहे ट्रक को ओवर टेक करने की कोशिश की। तभी ट्रक चालक ने अचानक ट्रक को दाएं मोड़ दिया। तेज रफ्तार ट्रक उनकी कार से टकरा गया। 

विज्ञापन
afer wife Husband also died in car and truck accident on Jhansi-Kanpur highway
सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ के ढेरी पुलिया के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल कानपुर निवासी कारोबारी ने भी दम तोड़ दिया। उसकी पत्नी की घटना स्थल पर मौत हो गई थी। हादसे में दपंती के दो बच्चों समेत चालक घायल है। तीनों को उपचार के लिए कानपुर भेजा गया है। हादसे के बाद से कारोबारी के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।

विज्ञापन

पत्नी, दो बच्चों और ड्राइवर संग जा रहे थे गिरजेश
कानपुर नगर के जाजमऊ थानाक्षेत्र के ताड़ बगिया निवासी शिव गिरजेश शुक्ला (38) पुत्र गिरीश कोल्ड ड्रिक की एजेंसी चलाते थे। परिजनों ने बताया शनिवार दोपहर कार से वह दतिया पीतांबरा पीठ के दर्शन के लिए पत्नी अन्नू (35), बेटा केशव (3), बेटी शिवन्या (13) एवं चालक अनुराग के साथ निकले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार के उड़ गए परखच्चे
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है उनकी कार कानपुर-झांसी हाइवे से होते हुए जैसे ही ढेरी पुलिया पहुंची, उनकी कार ने आगे चल रहे ट्रक को ओवर टेक करने की कोशिश की। तभी ट्रक चालक ने अचानक ट्रक को दाएं मोड़ दिया। तेज रफ्तार ट्रक उनकी कार से टकरा गया। टक्कर लगने से कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार सड़क किनारे पलट गई। 

विज्ञापन

बदहवास हो उठे परिवार के लोग
हादसे की सूचना पर पूंछ पुलिस भी पहुंच गई। आस-पास के लोगों की मदद से किसी तरह घायलों को बाहर निकाला गया। अगली सीट पर बैठे होने से अन्नू एवं गिरजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक अनुराग दोनों बच्चों के साथ पिछली सीट पर था। अत्याधिक चोट लगने से अन्नू की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि अन्य चारों घायलों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। देर-रात गिरजेश ने भी दम तोड़ दिया। हादसे की खबर लगते ही परिवार के लोग बदहवास हो उठे। रात में सभी झांसी पहुंच गए।

सीओ (मोंठ) देवेंद्र मिश्रा के मुताबिक आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

मां-बाप के बारे में पूछ-पूछकर बिखलते रहे बच्चे
पिछली सीट में होने से केशव एवं शिवन्या की जान बच गई हालांकि वह दोनों भी चोटिल हुए। हादसे के कुछ देर बाद ही उनको होश आ गया। तब तक उनको मेडिकल कॉलेज लाया गया। परिवार के लोग भी कानपुर से झांसी पहुंच गए। होश में आते ही दोनों बच्चे अपने मां-बाप के बारे में पूछते हुए बिलखने लगी। बेटा केशव अपनी मां को ही पुकार रहा था। बच्चों का हाल देखकर उनके परिजनों के आंसू थम नहीं रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed