फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Advocates will protest against Advocate Amendment Bill-2025

Jhansi News: एडवोकेट अमेंडमेंड बिल-2025 के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे अधिवक्ता

Thu, 20 Feb 2025 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Advocates will protest against Advocate Amendment Bill-2025

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। बार काउंसिल ऑफ उप्र के अध्यक्ष शिवकिशोर गौड़ और उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय ने बार कांउसिल ऑफ उप्र की बैठक में अधिवक्ताओं से 21 फरवरी को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शित करने का आह्वान किया गया है। इसके साथ ही 25 फरवरी को पूरे प्रदेश के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे और सुबह 10 से शाम पांच बजे तक ट्रेजरी व रजिस्ट्री कार्यालय का घेराव करेंगे तथा किसी भी डीड राइटर को बैनामा नहीं करने दिया जाएगा।

बार काउंसिल अध्यक्ष के अनुसार, जब केंद्रीय विधि मंत्री अधिवक्ताओं के लिए मेडिक्लेम/जीवन बीमा प्रदान करने की घोषणा कर चुके हैं और पूरे देश का अधिवक्ता समाज एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की राह देख रहा था। हाल ही में किए गए संशोधनों में इन बिंदु का वर्णन तक न होने से अधिवक्ताओं में मायूसी है। राजस्थान के विधान मंडल की ओर से पारित एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को राष्ट्रपति की सहमति न मिलने के कारण राज्यपाल द्वारा रोक दिया गया है। इससे स्पष्ट है कि सरकार एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पारित नहीं करना चाहती है।
विज्ञापन


यह हैं अधिवक्ताओं की मांगें

अधिवक्ता और उनके परिवार के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का प्रावधान किया जाए। प्रदेश के अधिवक्ताओं का 10 लाख का मेडिक्लेम व किसी अधिवक्ता की मृत्यु होने पर 10 लाख की बीमा राशि प्रदान की जाए। एडवोकेट अमेंडमेंड बिल-2025 को तुरंत वापस न लिए जाने पर अधिवक्ताओं द्वारा पूरे देश में लड़ाई की रणनीति की चेतावनी भी दी गई है। हालांकि जिला अधिवक्ता संघ के सचिव केपी श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें अभी इस संबंध में बार काउंसिल से कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed