फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Adverse entry to BEO on negligence in inspection of schools

Jhansi News: स्कूलों के निरीक्षण में लापरवाही पर बीईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sun, 21 Jul 2024 04:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Adverse entry to BEO on negligence in inspection of schools
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मंडलायुक्त के निर्देशों के बाद भी विद्यालयों के निरीक्षण में हीलाहवाली बरतने पर बीएसए ने बामौर और मोंठ के खंड शिक्षा अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है।

बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में पठन-पाठन और अन्य व्यवस्थाएं चौकस रखने के उद्देश्य से पिछले दिनों मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने ब्लॉकों के 15-15 विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए थे। इसके बाद बीईओ को निरीक्षण आख्याएं डेडिकेटेड गूगल ड्राइव पर अपलोड करनी थीं लेकिन बामौर और मोंठ के खंड शिक्षा अधिकारी एसपी यादव ने तय अवधि में आख्याएं अपलोड नहीं की। इसके बाद 12 जुलाई को पुन: 15 विद्यालयों का निरीक्षण कर आख्या अपलोड करने के निर्देश जारी किए गए थे। बावजूद, निर्देशों का पालन नहीं किया। इस मामले में अब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल शिव सागर ने बीईओ एसपी यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed