फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Adopting Ayurveda as a lifestyle is essential: SDM

आयुर्वेद को जीवन शैली अपनाना जरूरी : एसडीएम

Mon, 22 Jun 2026 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Adopting Ayurveda as a lifestyle is essential: SDM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मऊरानीपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महावीर पार्क में आयोजित सात दिवसीय योग कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी श्वेता साहू रहीं। अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार ने की। इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि हमें अपनी भारतीय संस्कृति, प्राचीन धरोहर और आयुर्वेदिक जीवनशैली को पुनः अपनाने की आवश्यकता है। अधिशासी अधिकारी ने स्वस्थ जीवन के लिए दिनचर्या में संतुलन को अनिवार्य बताया। पालिकाध्यक्ष शशि श्रीवास ने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। मुख्य वक्ता डॉ. जमीला ने कहा कि योग यानी प्लस, अर्थात स्वयं को परमात्मा, श्रेष्ठ संस्कारों व सकारात्मक शक्तियों से जोड़ना है। कार्यक्रम संयोजिका चित्रा ने नियमित योग व राजयोग को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। इस मौके पर पूजा, दीक्षा, वरदानी, रुक्मणी, विद्या, कालका प्रसाद भारद्वाज, नंदकिशोर रावत, आशीष कौशिक आदि मौजूद रहे।


वहीं, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक योग अभ्यास किया। योगाचार्य दीनदयाल साहू ने योग कराया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष रोहित सोनी, कार्यक्रम संयोजक दीपक कुशवाहा, दिनेश राजपूत, प्रणव भार्गव, सुधांशु अवस्थी, महेश नामदेव, बालकिशन गोस्वामी, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



इसी तरह सांसद कार्यालय में योग शिविर का आयोजन हुआ। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि जयशंकर देवलिया, गुड्डू रिछारिया, अमित नायक, साहिल गुप्ता, भूरे, कपिल कुशवाहा, भोले श्रीवास, सुरेश अहिरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed