फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ADO will be made prasasak

एडीओ बनाए गए प्रशासक, ब्लॉक की प्रत्येक ग्राम पंचायत का जिम्मा

Sun, 27 Dec 2020 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
ADO will be made prasasak
झांसी। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने के बाद पंचायतों की जिम्मेदारी सहायक विकास अधिकारियों को सौंप दी गई। शनिवार को इस संबंध में जिलाधिकारी की ओर से आदेश जारी कर दिया गया। आदेश के मुताबिक एक ब्लॉक की सभी ग्राम सभाओं की जिम्मेदारी प्रशासक के तौर पर वहां तैनात एडीओ की होगी। प्रशासकों की तैनाती नियुक्ति तिथि से छह माह तक के लिए की गई है।
विज्ञापन

जनपद की सभी 496 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर को खत्म हो गया। उसके बाद से पंचायतों के मुखिया का पद रिक्त चल रहा। प्रधानों के डोंगल भी डि-एक्टिवेट किए जा चुके। शासन के निर्देश के मुताबिक ग्राम पंचायतों में सहायक विकास अधिकारियों को प्रशासक बना दिया गया है। प्रत्येक प्रशासक अपने ब्लॉक में शामिल सभी ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी संभालेगा। चुनाव न होने तक यह प्रशासक ही पंचायतों के भुगतान समेत अन्य सभी दैनिक कामकाज संभालेंगे हालांकि इस दौरान यह नीति संबंधी निर्णय नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को जारी आदेश के मुताबिक बबीना ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अरूण कुमार श्रीवास्तव, बड़ागांव में एडीओ (आईएसबी), चिरगांव में राजकुमार कुशवाहा एडीओ (कृषि), मोंठ में रामसूरत वर्मा एडीओ (सहकारिता), गुरसराय मे श्रीप्रकाश बाजपेई एडीओ (पंचायत), बामौर में रमेश कुमार एडीओ (आईएसबी), बंगरा में संतराम एडीओ (आईएसबी), मऊरानीपुर में हरिमोहन एडीओ (आईएसबी) को प्रशासक बनाया गया है। पंचायती राज अधिनियम के मुताबिक नियुक्ति तिथि से छह माह तक यह प्रशासक रह सकेंगे हालांकि सरकार की ओर से चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उम्मीद जताई जा रही कि मार्च-अप्रैल के बीच पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed