फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   admmison

स्कूल में विद्यार्थियों के प्रवेश लेने के लिए शिक्षा विभाग तैयार

Mon, 05 Oct 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
admmison
admmison
झांसी। सरकार द्वारा स्कूल-कॉलेज खोलने की प्रक्रिया के अंतर्गत अब जिले में भी शिक्षा विभाग के अफसर भी तैयार हो गए है। उनके अनुसार विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए तैयारियां लगभग पूरी है। हालांकि अधिकारियों को विभागीय गाइड लाइन का इंतजार है। इसके बाद ही स्कूल - कॉलेजों में विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए पहले अभिभावक से भी स्वीकृति लेनी होगी।
विज्ञापन

सरकार की गाइड लाइन में 15 अक्तूबर से स्कूल - कॉलेज खोले जाने को कहा है। लेकिन कोविड - 19 के कारण अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूल में भेजने से कतरा रहे है। अभिभावकों का कहना है कि कोरोना के लगातार केस बढ़ रहे है। ऐसे में सावधानी बरतना आवश्यक है। इधर जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने बताया कि कॉलेज चरणबद्ध तरीके से खोले जा सकते हैं। हालांकि अभी विभाग की गाइड लाइन का इंतजार है। इधर बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूल 15 अक्तूबर से विद्यार्थियों के लिए खुलेंगे। इस संबंध में विभाग ने कोई निर्देश नहीं दिए है और गाइड लाइन नहीं जारी की है। हालांकि पहले की तरह शिक्षक स्कूल जाएंगे और उनके जो कार्य होंगे, वह पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed