फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   admission

कॉलेजों की पहली मेरिट सूची जारी, 25 तक लेना होगा प्रवेश

Thu, 24 Sep 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
admission
admission
झांसी। डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है। पहली मेरिट सूची वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए 25 सितंबर तक का मौका दिया गया है। इसके बाद भी जो सीटें खाली रह जाती हैं, उनके लिए दूसरी मेरिट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

बीबीसी के प्राचार्य डॉ. ध्रुव कुमार अग्रवाल ने बताया कि पहली मेरिट सूची में गणित वर्ग में 79 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को 25 सितंबर तक प्रवेश लेना होगा। शेष अभ्यर्थियों के 26 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक प्रवेश होंगे। इसके अलावा बीबीसी में बायो वर्ग की पहली मेरिट सूची में 68 प्रतिशत से अधिक अंक वालों अभ्यर्थियों के प्रवेश 25 सितंबर तक होंगे। इसके अलावा बुंदेलखंड महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। चयनित विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर लगा दी गई है। प्राचार्य डॉ. बाबूलाल तिवारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी 25 सितंबर तक प्रवेश ले लें। दूसरी मेरिट लिस्ट आने के बाद पहली लिस्ट के अभ्यर्थियों का दावा स्वत: समाप्त हो जाएगा। आगे की मेरिट लिस्ट के विद्यार्थियों को प्रवेश दे दिया जाएगा। इसी तरह, आर्यकन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजू दत्त ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष, बीकॉम प्रथम वर्ष की पहली मेरिट सूची कॉलेज में चस्पा कर दी गई है। छात्राएं प्रवेश लेकर अपनी सीट सुरक्षित कर लें।
विज्ञापन

लघु शोध प्रबंध जमा करें
झांसी। एमएड द्वितीय वर्ष के सभी छात्र-छात्राएं अपना लघु शोध प्रबंध और असाइनमेंट एक अक्तूबर तक विभाग में जमा कर दें। यह जानकारी बीकेडी प्राचार्य ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed