{"_id":"6667717517d8e40cfc091344","slug":"admission-in-private-schools-poor-children-should-apply-till-20-jhansi-news-c-131-1-sjhs1012-115968-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: निजी स्कूलों में प्रवेश... गरीब बच्चे 20 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: निजी स्कूलों में प्रवेश... गरीब बच्चे 20 तक करें आवेदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार के तहत निजी विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 975 बच्चों को तीन चरण में प्रवेश दिलाया जा चुका है। अब चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन चल रहे हैं। इनका सत्यापन करने के बाद लॉटरी पद्धति से इन्हें विद्यालय आवंटित कर प्रवेश दिलाया जाएगा।
निजी विद्यालयों में 25 फीसदी सीटों पर गरीब परिवारों के बच्चों को प्रवेश देना अनिवार्य है। सरकार इन निजी विद्यालयों को प्रतिपूर्ति के रूप में प्रति बच्चा हर माह निर्धारित रुपये देती है। बच्चों के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है। लॉटरी से बच्चों का चयन होता है। नए सत्र में ऐसे बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए प्रथम चरण की आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी से 18 फरवरी तक चली थी। 452 बच्चों को चयनित किया गया था। दूसरा चरण की प्रक्रिया एक से 30 मार्च तक चली, इसमें 353 बच्चों को और तीसरे चरण में 15 अप्रैल से आठ मई तक 170 बच्चों को प्रवेश दिलाया जा चुका है। अब तक तीन चरण में 975 बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब चौथे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव ने बताया कि निजी विद्यालयों में गरीब परिवारों के बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश दिलाने के लिए चौथे चरण की प्रक्रिया चल रही है। 20 जून तक आवेदन मांगे गए हैं।