फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   administration demand for roadways busses

मजदूरों को ले जाने के लिए प्रशासन ने मांगी रोडवेज बसें

Tue, 12 May 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
administration demand for roadways busses
administration demand for roadways busses
झांसी। जिले के सीमावर्ती इलाकों पर पैदल पहुंच रहे मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यवस्था करने की पहल की है। डीएम ने अपर मुख्य सचिव गृह विभाग को पत्र लिखकर परिवहन निगम की 100 बसें रोज उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

जिले की सीमाओं पर रोज हजारों मजदूर पैदल चलकर पहुंच रहे हैं। जिनको प्रशासन सीमाओं पर ही रोक रहा है। डीएम आंद्रा वामसी ने अपर मुख्य सचिव गृह विभाग को पत्र लिखकर रोडवेज बसें उपलब्ध कराने के लिए कहा है। डीएम ने कहा है कि पैदल आ रहे श्रमिकों को बसों के जरिए उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाना है। इसके लिए 11 मई से 25 मई तक रोज 100 बसों की आवश्यकता है। जिले से भेजे जाने वाले श्रमिकों का पूरा ब्यौरा परिवहन निगम को मुहैया कराया जाएगा। इसके साथ ही डीएम ने परिवहन निगम के एमडी और आरएम को पत्र लिखकर बसें उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed