फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   adhoc doctor not found job extension in up

प्रदेश में नहीं होगा संविदा डॉक्टरों का सेवा विस्तार

Sat, 21 Dec 2019 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
adhoc doctor not found job extension in up
झांसी। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में अब संविदा डॉक्टरों का सेवा विस्तार नहीं होगा। नए सिरे से रोस्टर के अनुसार संविदा डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। शासन की ओर से निर्देश मिलने के बाद महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकालने जा रहा है। हालांकि, इस फैसले से कई संविदा डॉक्टरों में नाराजगी है।
विज्ञापन

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के 153 पद हैं। मौजूदा समय में 59 नियमित और 40 संविदा चिकित्सक कार्यरत हैं। संविदा पर तैनात चिकित्सकों का शासन हर साल सेवा विस्तार करता था मगर अब नए साल से शासन सेवा विस्तार नहीं होगा। ऐसे में कई विभाग तो संविदा डॉक्टरों के भरोसे ही चल रहे हैं। नए रोस्टर के अनुसार यदि संविदा चिकित्सक नहीं मिलते हैं, तो विभाग की व्यवस्था चरमरा जाएगी। चिकित्सक सवाल उठा रहे हैं कि रोस्टर प्रणाली से कई विभागों के प्रोफेसर के पद रिक्त रह जाएंगे।
विज्ञापन

ऐसे में मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया का मानक कहां से पूरा होगा। वहीं, मेडिकल कॉलेज 94 रिक्त पदों पर नए सिरे से संविदा चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए एक-दो दिन में विज्ञापन निकालने जा रहा है। जिस श्रेणी में विज्ञापन निकाला गया है, यदि उस श्रेणी में कोई चिकित्सक नहीं मिलता है तो तीन बार विज्ञापन निकाला जाएगा। इसके बाद भी डॉक्टर नहीं मिला तो शासन से स्वीकृति लेने के बाद ही किसी अन्य श्रेणी के डॉक्टर को रखा जाएगा। वहीं, नए रोस्टर से नियुक्ति में कई संविदा डॉक्टरों की नौकरी जाने का खतरा है। इससे संविदा चिकित्सकों में बेहद नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed