फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ADG Railway took stock of the security arrangements at Jhansi station

Jhansi News: एडीजी रेलवे ने लिया झांसी स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Sat, 03 May 2025 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
ADG Railway took stock of the security arrangements at Jhansi station

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) रेलवे प्रकाश डी ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को जांचने के साथ ही टीटीई से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी जांचे और वंदे भारत ट्रेन की जांच की। इसके साथ ही उन्हाेंने स्टेशन के प्रवेश द्वार पर लगे बैगेज और सिक्योरिटी चेक इन की स्थिति देखी।एडीजी रेलवे सलामी गार्द का निरीक्षण कर शास्त्रागार में शस्त्रों का रखरखाव देखा। इसके बाद मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, थाना कार्यालय, भोजनालय और थाना परिसर का भ्रमण कर निरीक्षण किया। स्टेशन निदेशक से यात्रियों की सुरक्षा और अच्छी सुविधा के संबंध में वार्ता करने के बाद पार्सल कार्यालय व रेलवे सुरक्षा बल का भी भ्रमण किया। इस दौरान एसपी रेलवे विपुल श्रीवास्तव, रेलवे सीओ मो. नईम मंसूरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed