फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Address is of Prayagraj and business is in Uldan, 1.39 crores stolen by creating fake firm

Jhansi News: पता प्रयागराज का और कारोबार उल्दन में, फर्जी फर्म बनाकर की 1.39 करोड़ की चोरी

Wed, 09 Jul 2025 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Address is of Prayagraj and business is in Uldan, 1.39 crores stolen by creating fake firm

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। राज्य कर विभाग की जांच में दो फर्जी फर्में पकड़ी गईं। इनमें एक फर्म का पंजीयन तो चौंकाने वाला था। फर्म का पता प्रयागराज दिखाया गया। कारोबार उल्दन में हो रहा था। इतना ही नहीं, किरायेनामे में गवाह दिल्ली का और शपथ पत्र गाजियाबाद में कराया गया था। मोबाइल नंबर भी फर्जी था। सीजीएसटी में पंजीकृत इस फर्म ने 1.39 करोड़ की टैक्स चोरी कर डाली। दोनों फर्मों को निरस्त करने के लिए सीजीएसटी को पत्र लिखा गया है।

कारोबारी फर्जी कंपनियों के नाम पर भी व्यापार कर रहे हैं। इसमें बड़े पैमाने पर फर्जी आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) क्लेम भी लिए जा रहे हैं। संदेह के घेरे में आने पर राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड-1 डीके सचान ने जांच की तो फर्जीवाड़ा सामने आया।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि रेडिमेड कपड़े का कारोबार के लिए विजय ट्रेडर्स के नाम से मई 2025 में फर्म का पंजीयन सेंट्रल जीएसटी में कराया गया। पंजीयन में जो कागजात दिए गए, उसमें जालसाजी की गई। पंजीयन में आधार और पैन कार्ड प्रयागराज का तो फर्म का संचालन बिजली के बिल में उल्दन होना दिखाया गया। इस फर्म के जरिए जालसाज ने करोड़ों का माल बेच दिया। खरीद के सापेक्ष बिक्री अधिक पाई गई। संदेह होने पर मामले की जांच की गई तो फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। मौके पर सत्यापन किया गया तो फर्म का कुछ भी अता-पता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


..................


फर्जी फर्म के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में दो मामले पकड़ में आए हैं। इनके जीएसटी पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई के साथ रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी। - डीके सचान, अपर आयुक्त, राज्य कर विभाग, झांसी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed