फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Additional coaches will be installed to reduce festival crowd

रेलवेः त्योहार पर लगेंगे अतिरिक्त कोच

Fri, 29 Oct 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Additional coaches will be installed to reduce festival crowd
झांसी। दीपावली और छठ पर्व को लेकर ट्रेनों में यात्रियों को कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही है। मजबूरन यात्रियों को वेटिंग का टिकट लेना पड़ रहा है। रेलवे वेटिंग को कम करने के लिए अब गोरखपुर और बिहार जाने वालीं ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने की तैयारी कर रहा है। इससे एक सौ तक की वेटिंग टिकट को कंफर्म किया जा सकेगा।
विज्ञापन

अक्तूबर और नवंबर को त्योहार का सीजन माना जाता है। इस समय बड़ी संख्या में यात्री अपने घर जाते हैं। कुछ यात्री तीर्थ स्थानों के लिए सफर करते हैं। अधिक से अधिक यात्रियों को कंफर्म सीट मिल सके, इसके लिए रेलवे कई फेस्टिवल/ पूजा स्पेशल ट्रेन चला रहा है। इसके बाद भी दीपावली व छठ के समय किसी भी ट्रेन में सीट खाली नहीं है। कोरोना के कारण रेलवे बिना कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ट्रेन में सफर करने की अनुमति नहीं दे रहा है। इस कारण कई ट्रेनों में बीच रास्ते के स्टेशनों पर वेटिंग का टिकट भी मिलना बंद हो गया है। इस समस्या को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने दीपावली और छठ पूजा में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की योजना तैयार की है। इसके तहत स्लीपर क्लास में एक सौ वेटिंग वाले को कंफर्म उपलब्ध कराया जाना है। इसके लिए चिह्नित ट्रेनों में एक- एक स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन

पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन
दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर से एर्नाकुलम के बीच 30 अक्तूबर से 15 नवंबर तक पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। इनमें ट्रेन नंबर 05303 गोरखपुर से प्रत्येक शनिवार व 05304 एर्नाकुलम से प्रत्येक सोमवार को चलेगी। इस ट्रेन को मंडल के उरई और झांसी स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में पांच जनरल, दस स्लीपर, पांच थर्ड एसी और एक सेकेंड एसी कोच लगेगा। इस ट्रेन में आरक्षण शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed