फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   addi shakti dal helps travelers

यात्रियों की मदद करेगा ‘आदि शक्ति दल’

Thu, 29 Nov 2018 01:48 AM IST
jhansi
jhansi Updated Thu, 29 Nov 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
addi shakti dal helps travelers
uprctc - फोटो : demo
 यात्रियों की त्वरित मदद के लिए रोडवेज ‘आदि शक्ति दल’ का गठन कर रहा है। दल के लिए रोडवेज मुख्यालय झांसी को दो इंटर सेप्टर वाहन देगा। यह दल 24 घंटे सक्रिय रहेगा और किसी भी प्रकार की आपदा, परेशानी में यात्रियों की मदद कर इसकी सूचना पुलिस और विभागीय अधिकारियों को देगा। वहीं, पिंक बस सेवा संचालन के लिए दो महिला कर्मचारी को चिह्नित कर लिया है, जिनके नाम मुख्यालय को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था चौकस करने के लिए रोडवेज मुख्यालय ‘आदि शक्ति दल’ का गठन कर रहा है, जो इंटर सेप्टर वाहन पर चलेगा। इसमें चालक, यातायात निरीक्षक एवं पुलिस विभाग से प्रशिक्षित महिला कर्मचारी शामिल होंगी। ‘आदि शक्ति दल’ महिला यात्रियों से छेड़खानी, दुर्घटना व अन्य समस्याओं पर त्वरित मदद करेगा। विभागीय जानकारी के अनुसार महिला कर्मचारियों के अभाव में इसमें पुरु ष कर्मचारी भी शामिल हो सकते है। झांसी में लगभग 12 महिला परिचालक हैं। इसके अलावा झांसी में जल्द ही पिंक बस सेवा भी शुरू होनी है। इसके लिए महिला परिचालकों को चिह्नित किया जा रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि ‘आदि शक्ति दल’ में महिला व पुरुष कोई भी हो सकता है। यह 24 घंटे सक्रिय रहेगा। पिंक बस सेवा भी चलनी है। इसके लिए महिला कर्मचारियों को चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन


जल्द जारी होगी ट्रोल-फ्री नंबर
रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक ‘आदि शक्ति दल’ का जल्द ही टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। इस नंबर को रोडवेज की बसों पर भी लिखा जाएगा। कोई भी समस्या होने पर जब यात्री टोल फ्री नंबर पर कॉल करेगा तो कुछ ही देर में दल के सदस्य उसकी मदद के लिए बस तक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed