{"_id":"5766f6f44f1c1bd24d11c363","slug":"actor-raghubir-yadav-s-condition-deteriorates","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग को आए अभिनेता रघुवीर यादव की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग को आए अभिनेता रघुवीर यादव की हालत बिगड़ी
Jhansi
Updated Mon, 20 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
शूटिंग को आए अभिनेता रघुवीर यादव की हालत बिगड़ी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड में सूखे पर बन रही फिल्म ‘तिल्ली’ की शूटिंग के लिए आए रघुवीर यादव की तबीयत रविवार की सुबह अचानक बिगड़ गई। उन्हें झांसी मेडिकल कालेज के आईसीयू में भर्ती किया गया है। उनका उपचार कर रहे डॉक्टर सिराजुद्दीन अंसारी के मुताबिक उन्हें ‘कार्डिक प्रॉब्लम’ हुई है। सांस लेने में दिक्कत हो रही है लेकिन अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।
रघुवीर यादव (58) इनदिनों झांसी और आसपास फिल्म ‘तिल्ली’ की शूटिंग कर रहे हैं। वह सीपरी बाजार के एंब्रोसिया होटल में रुके हैैं। शनिवार की रात लगभग 10 बजे शूटिंग के बाद वह होटल आए। उन्होंने रात को बाहर से मंगवाया गया भोजन किया और सो गए। सुबह लगभग छह बजे उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी के साथ बेचैनी होने लगी। पेट और सीने में दर्द के कारण वह परेशान हो गए। इसी बीच फिल्म प्रोड्यूसर अशोक कुकरेजा अपनी टीम सहित वहां पहुंच गए। वे उन्हें इलाइट चौराहा के पास स्थित कपूर नर्सिंगहोम लेकर आए। वहां डेढ़ घंटे तक उनका उपचार किया। जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। उन्हें वार्ड नंबर छह के आईसीयू में भर्ती करके डॉक्टरों की टीम इलाज में जुट गई। उन्हें कुछ राहत मिली। डाक्टर सिराजुद्दीन अंसारी ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद जब उनका ईसीजी किया गया तो उन्हें ‘कार्डिक प्रॉब्लम’ (ह्दय में तकलीफ) निकली, जिसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। कुछ जांचें करवाई गई हैं और उनकी रिपोर्ट के आधार पर इलाज आगे बढ़ाया जाएगा। अब उनकी हालत में सुधार है। डॉक्टरों की टीम लगातार निगाह रखे है।
चंडीगढ़ के बीटीएम प्रोडक्शन की ओर से बुंदेलखंड के सूखे पर फिल्म ‘तिल्ली’ का निर्माण किया जा रहा है। पूरी टीम पिछले एक महीने से झांसी और आसपास इलाके में शूटिंग कर रही है। रघुवीर यादव तीन दिन पहले ही आए और शूटिंग में शिरकत कर रहे थे। रघुवीर यादव टीवी सीरियल मुंगेरीलाल के हसीन सपने से सुर्खियों में आए और इसके बाद फिल्म लगान और पीपली लाइव जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। वह रंगमंच के जाने-माने कलाकार हैं।