फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   action taken

बुंदेलखंड पैकेज के कार्यों में घालमेल करने वालों पर होगी कार्रवाई

Sat, 25 Jul 2015 12:47 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sat, 25 Jul 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
झांसी। लघु सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव चंद्रप्रकाश ने कहा कि सरकारी धन की बर्बादी कतई नहीं होने दी जाएगी। बुंदेलखंड पैकेज के तहत कराए गए कार्यों की जांच कराई जा रही है। गड़बड़ी पाए जाने पर दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। यह बात उन्होंने झांसी व चित्रकूट धाम मंडल के विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान कही।
विज्ञापन



 शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार ने बुंदेलखंड पैकेज के तहत कुओं के निर्माण तथा गहरीकरण के कार्यों में व्यापक गड़बड़ी की जानकारी दी। इस पर प्रमुख सचिव ने मुख्यालय से आई टीम को कार्यों की मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन



प्रमुख सचिव ने बुंदेलखंड के सातों जनपदों से आए विभागीय अधिकारियों से कहा कि समय - समय पर निर्माण कार्यों की जांच अवश्य कराएं। मैटेरियल की जांच लैब में कराएं तथा गड़बड़ी पाए जाने पर ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



समीक्षा में सहायक अभियंता चित्रकूट ने बताया कि 350 कुओं का निर्माण किया जाना है। अभी पूर्ण नहीं हुए हैं। अक्तूबर - नवंबर तक का समय मिलने पर काम पूरा कर लिया जाएगा। इस स्थिति पर प्रमुख सचिव ने गहरा असंतोष जताया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ललितपुर जनपद से चेकडैम की गुणवत्ता खराब होने की शिकायतें मिली हैं। वह इसका स्वयं स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान महोबा जिले में निर्माण कार्यों में गड़बड़ी सामने आने पर प्रमुख सचिव ने तीन ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई को कहा।
इस मौके पर संयुक्त विकास आयुक्त डी पी मिश्रा, अधीक्षण अभियंता डी एन शुक्ला, अधिशासी अभियंता मृत्युंजय कुमार, सहायक अभियंता सुरेश चंद्र कनौजिया आदि समेत दोनों मंडलों के सहायक व अवर अभियंता मौजूद रहे।
 
एजेंसी करेगी पाइप फटने की जांच
झांसी। समीक्षा के दौरान जालौन में गहरी बोरिंग में इस्तेमाल किए जा रहे पाइप फटने की बात सामने आई। इस पर प्रमुख सचिव ने स्वतंत्र एजेंसी से जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित कंपनी द्वारा खराब पाइप बदले जाएंगे।

भूगर्भ जल विभाग को फटकार
झांसी। समीक्षा में प्रमुख सचिव ने भूगर्भ जल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी दयाराम को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी की व्यापक समस्या है और आप कोई कार्य नहीं कर रहे हैं। प्रमुख सचिव ने कहा कि भूगर्भ जल की उपलब्धता कहां कम है और इसे कैसे बढ़ाया जाए, इस पर बिंदुवार काम किया जाए।


टीम ने की स्थलीय जांच
झांसी। मुख्यालय से आई टीम में शामिल अधीक्षण अभियंता पी के श्रीवास्तव, आर के मेहतानी, राजेंद्र सिंह व एम एस सिंह ने ब्लाक बंगरा के ग्राम मगरपुर में कूप निर्माण की जांच की। साथ ही गांव में कराए मेजरमेंट, इस्टीमेट व लाभार्थियों की सूची तलब की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed