{"_id":"6a933ca4fdc0db37240e525b","slug":"action-taken-against-encroachment-in-katera-market-jhansi-news-c-420-1-jd11002-12027-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कटेरा बाजार में अतिक्रमण पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कटेरा बाजार में अतिक्रमण पर की कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कटेरा। नगर के बाजार में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने सड़क किनारे रखे खाली खोखों को हटवाया। दुकानदारों से अस्थायी खोखों में रखा सामान खाली करने को कहा गया।
अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पंचायत ने पहले ही मुनादी कराकर चेतावनी दी थी। इसके बावजूद कई स्थानों पर अस्थायी डिब्बे रखे थे और दुकानों का सामान सड़क तक फैला था। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि लंबे समय से ऐसी शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने दुकानदारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सामान हटा लेने को कहा। सोमवार के बाद नगर पंचायत की टीम डिब्बे जब्त करने की कार्रवाई करेगी।
इस कार्रवाई के दौरान मनोज कुमार, ओमप्रकाश श्रीवास, मुकेश प्रजापति, देवी आर्य, दीपचंद्र कटेरिया, रवींद्र करोसिया, उपनिरीक्षक कमलेश राजपूत, वंशिका चौधरी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
दुकानदारों में नाराजगी और प्रशासन का रुख
कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि खोखे-डिब्बे हटने से उनकी रोजी-रोटी प्रभावित होगी। उन्होंने अपनी समस्या का समाधान करने की मांग की। हालांकि, नगर पंचायत अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण से आवागमन और राहगीरों को परेशानी हो रही है।