फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   action

दो डॉक्टरों को दी चेतावनी, वार्ड बॉय का काटा मानदेय

Mon, 27 Jul 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
action
झांसी। जिला अस्पताल के निरीक्षण में मुख्य सचिव द्वारा कमियां पाए जाने के बाद अब प्रभारी सीएमएस एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने दो डॉक्टरों को चेतावनी जारी की है। इसके अलावा वार्ड बॉय का मानदेय काटने के निर्देश दे दिए हैं। वहीं, सफाई व्यवस्था देख रही फर्म के एग्जीक्यूटिव की सेवा समाप्ति की भी चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव आरके तिवारी ने शनिवार को झांसी का दौरा किया था। इस दौरान वह औचक निरीक्षण करने जिला अस्पताल पहुंच गए थे। वहां साफ -सफाई से लेकर तमाम समस्याएं मिली थीं। उन्होंने इसे दुरुस्त करने का निर्देश देते हुए मरीजों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए कहा था। निरीक्षण के अगले ही दिन अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीएस गुप्ता ने चिकित्सालय का आकस्मिक विभाग में तैनात डॉ. एके सिंह और साफ -सफाई के नोडल डॉ. जनमेज्य शाक्य को कड़ी चेतावनी जारी कर दी। इसके अलावा वार्ड बॉय अवधेष प्रताप सिंह के मानदेय में कटौती करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। वहीं, चिकित्सालय की साफ-सफाई व्यवस्था के लिए अनुबंधित फर्म मेसर्स सर्विस मास्टर क्लीन के एग्जीक्यूटिव देवमुनी ओझा की सेवा समाप्ति के लिए चेतावनी जारी की गई। साथ ही मुख्य सचिव के आदेश के अनुसार आकस्मिक विभाग के बगल में इमरजेंसी वार्ड के लिए एनसीडी सेल के अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरण करने के लिए पत्राचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed