Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   action has now been taken on SDM Gaj Lekhpal and BLO

Jhansi: मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के मामले में अब एसडीएम पर गिरी गाज, लेखपाल और बीएलओ पर हो चुकी कार्रवाई

Sat, 03 Jun 2023 10:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 03 Jun 2023 10:47 PM IST
सार

अब इस मामले में मोंठ के उप जिलाधिकारी जितेंद्र सिंह वीरवाल को भी हटा दिया गया है। 

विज्ञापन
action has now been taken on SDM Gaj Lekhpal and BLO
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के मोंठ नगर पंचायत में निकाय चुनाव के दौरान मतदाता सूची में बगैर सत्यापन के नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा देवी का नाम दर्ज किए जाने के मामले में अब उप जिलाधिकारी जितेंद्र सिंह वीरवाल को हटा दिया गया है। जबकि, इससे पहले लेखपाल और बीएलओ को निलंबित किया जा चुका है। निकाय चुनाव की मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने व हटाने के लिए मौके पर जाकर सत्यापन करना अनिवार्य था। लेकिन, मोंठ के बीएलओ उपेंद्र कलानी और लेखपाल सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने बगैर जांच पड़ताल के मीरा देवी का नाम मतदाता सूची में दर्ज कर दिया था। 

विज्ञापन


मीरा नाम की एक महिला का नाम काटकर नगर पंचायत अध्यक्ष का नाम जोड़ दिया था। शिकायत के बाद मामला उजागर होने पर बीएलओ और लेखपाल को निलंबित कर दिया गया था। इसके अलावा मतदाता सूची में हेरफेर करने पर नगर पंचायत अध्यक्ष व उनके भतीजे देवेंद्र गोसाई के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है। लेकिन, अब इस मामले में मोंठ के उप जिलाधिकारी जितेंद्र सिंह वीरवाल को भी हटा दिया गया है। उन्हें मऊरानीपुर में एसडीएम न्यायिक के पद पर भेजा गया है। जबकि, मऊरानीपुर के एसडीएम न्यायिक क्षितिज द्विवेदी को मोंठ का उप जिलाधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed