फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   action against privet hospital

चार नर्सिंगहोम पर होगी कार्रवाई

Fri, 02 Oct 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
action against privet hospital
action against privet hospital
झांसी। विकास भवन में हुई बैठक में डीएम आंद्रा वामसी ने कहा कि नर्सिंगहोम में आने वाले सभी मरीजों की एंटीजन जांच अनिवार्य है। उन्होंने शून्य एंटीजन टेस्टिंग करने, गलत रिपोर्ट देने और कोविड हेल्प डेस्क स्थापित न होने के साथ कोविड गाइडलाइन का पालन न करने पर चार नर्सिंगहोमों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आप मरीजों का इलाज कर ही रहे हैं। कोविड-19 पेशेंट का भी इलाज शुरू करें क्योंकि लगभग 115 कोविड मरीजों का अनजाने में इलाज तो कर ही रहे थे। सवाल किया कि आखिर कोविड पेशेंट का इलाज करने में क्या समस्या है? नर्सिंग होम संचालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जनपद में एक लाख 70 हजार टेस्टिंग की जा चुकी हैं, जिसमें 1.50 लाख झांसी के हैं। छह लाख जनसंख्या झांसी की है। शेष 75% लोगों की टेस्टिंग में आप सहयोग करें। बैठक में सीडीओ शैलेश कुमार, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, डॉ. सुधीर कुलश्रेष्ठ, डॉ. एके जैन, अध्यक्ष नर्सिंग होम डॉक्टर डॉ. एके सांवल, सचिव निलय जैन, डॉ. राकेश त्रिपाठी, शकील अहमद, डॉ. आलोक अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed