{"_id":"5d8524a58ebc3e012d67fb5c","slug":"achive-target-and-found-respect-jhansi-news-jhs148537343","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधा निशाना, भेदे लक्ष्य, पाया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधा निशाना, भेदे लक्ष्य, पाया सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साधा निशाना, भेदे लक्ष्य, पाया सम्मान
झांसी। पुलिस लाइन में चल रही 23 वीं अंतर जनपदीय पुलिस एलार्म एफीसिएंसी एवं राइफल, रिवाल्वर, पिस्टल, कार्बाइन शूटिंग प्रतियोगिता 2019 में शुक्रवार को कानपुर जोन से आए प्रतिभागियों ने अपने - अपने शस्त्रों से लक्ष्य को भेदने की पूरी कोशिश की। इसमें रंजना व अमृता ने निशाने भेदकर अपना कौशल दिखाया। प्रतियोगिता में अंकों के आधार पर चल बैजयंती शील्ड पर झांसी ने कब्जा जमाया। समापन पर अधिकारियों ने खिलाड़ियों व टीमों को पुरस्कृत किया।
बुधवार से 33वीं वाहिनी पीएसी मैदान में शुरू हुई शूटिंग प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। इस दौैरान 15 गज रिवाल्वर व पिस्टल स्क्वार्डिंग पोजीशन, 30 गज से अटैक पोेजीशन, 25 गज से स्टैंडिंग पोजीशन, 25 गज से स्टैंडिंग पोजीशन व कार्बाइन 50 गज से निलिंग पोजीशन में निरीक्षक रंजना गुप्ता पहले स्थान पर रहीं। वहीं, 50 गज से लाइन पोजीशन, कार्बाइन 25 गज से सेन आफ डारेक्शन व कार्बाइन 40 गज से स्टैंडिंग पोजीशन में अमृता पांडेय ने भी पहला स्थान पाया। कार्बाइन 50 गज से प्रोन में अमृता पांडेय व कार्बाइन से सर्वोत्तम लक्ष्य भेदक में रंजना ने सर्वोत्तम स्थान प्राप्त किया। वहीं, राइफल से 100 मीटर स्टैंडिंग पोजीशन में गजेंद्र सिंह प्रथम, 200 मीटर निलिंग पोजीशन में कृष्ण कुमार, 300 मीटर लाइन पोजीशन में अमृता पांडेय में पहले स्थान पर रहीं। वहीं, एसाल्ट प्रतियोगिता में झांसी के गजेंद्र सिंह, निहाल सिंह, संदीप कुमार, संजय गुर्जर, पुष्पराज सिंह और कानपुर नगर के मोहम्मद अतीफ, गजेंद्र सिंह, अमित कुमार (प्रथम) व अर्र्जुन सिंह व अमित कुमार (द्वितीय) पाया।
वहीं, प्रतियोगिता में झांसी की टीम ने कुल 889 अंक पाकर प्रथम पाते हुए चल बैजयंती शील्ड हासिल की। कानपुर नगर की टीम 240 अंक पाकर दूसरा स्थान पर रही। पुलिस लाइन में समापन पर डीएम शिवसहाय अवस्थी व एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने विजयी खिलाड़ियों व टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर एएसपी राहुल मिठास, एएसपी श्रीप्रकाश द्विवेदी, सीओ सिटी अभिषेक कुमार राहुल, सीओ सदर बी अशोेक कुमार, प्रतिसार निरीक्षक रामजीत यादव मौजूद रहे।