{"_id":"6ac9561509feaf08b70cf733","slug":"accused-wanted-in-private-teacher-murder-case-arrested-jhansi-news-c-131-1-sjhs1012-164801-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: प्राइवेट शिक्षक हत्याकांड में वांछित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: प्राइवेट शिक्षक हत्याकांड में वांछित आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
स्कूल से लौटते समय 10 अगस्त को पिटाई और पत्थर से हमला करके की थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रंजिश के चलते प्राइवेट शिक्षक की हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम झरकौन निवासी 30 वर्षीय अभय सिंह जोकि ग्राम कचनौंदा स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक था 10 अगस्त की दोपहर अपनी छह वर्षीय पुत्री के साथ घर लौट रहा था। ग्राम खाेंखरा के पास विपक्षियों ने पहले उसकी बाइक को पिकअप से टक्कर मारी और जब वह गिर गया तो उस पर हमला करते हुए पत्थर से हमला कर दिया था। जिससे वह गंभीर घायल हो गया था और मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया था। यहां उसकी मौत हो गई थी।
इस मामले में वांछित चल रहे फारूख निवासी ग्राम कर्र जनपद अशोक नगर मध्य प्रदेश को शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया आरोपी फारुख हमलावरों के साथ मौजूद था और पिकअप को चला रहा था। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि हत्याकांड में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --