फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Accused TC in rape case escapes after getting off train in Dabra.

Jhansi News: डबरा में ट्रेन से उतरकर भाग निकला दुष्कर्म का आरोपी टीसी

Sat, 12 Sep 2026 02:11 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 12 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Accused TC in rape case escapes after getting off train in Dabra.
झांसी। दुष्कर्म मामले मेें वांछित प्रेमनगर के रेलवे कॉलोनी निवासी टिकट निरीक्षक मनोज गुप्ता को पुलिस के आने की भनक लगने पर डबरा में ही ट्रेन से उतरकर भाग निकला। 24 घंटे बाद भी आरोपी को पुलिस पकड़ नहीं सकी है। आरोपी ने अपना मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी टीसी मनोज गुप्ता के खिलाफ ग्वालियर निवासी महिला ने बर्थ डे पार्टी के बहाने बुलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में प्रेमनगर थाने में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़िता का कहना है कि आरोपी को वह पिछले करीब 10-12 साल से जानती है। 12 अगस्त को आरोपी ने फोन करके उसे अपने बर्थ डे पार्टी में शामिल होने के लिए बुलाया था। उसने बताया कि परिवार के लोग भी शामिल होंगे। वह मनोज को बड़ा भाई जैसा मानती है। झांसी आने पर आरोपी टीसी बाइक से लेने उसे स्टेशन आया। यहां से उसे लेकर रेलवे स्टॉफ र्क्वाटर ले गया। यहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके धमकाकर स्टेशन छोड़ दिया। इटावा एक्सप्रेस से घर पहुंचने पर उसने पति को घटना के बारे में बताया। आईजी के पास पहुंचकर गुहार लगाई। आईजी के निर्देश के बाद प्राथमिकी दर्ज करके प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी मनोज गुप्ता की तलाश शुरू की। दबिश देने पर पुलिस को मालूम चला कि मनोज ट्रेन से झांसी लौट रहा है। पुलिस लोकेशन ट्रेस करते हुए डबरा तक पहुंची लेकिन, यहां उसे पुलिस के पहुंचने की भनक लग गई। ट्रेन से उतरकर ही आरोपी भाग निकला। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय का कहना है कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed