{"_id":"631651d75c691f654e4ed91b","slug":"accused-10-lack-ganja-arrest-jhansi-news-jhs228167560","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: लक्जरी गाड़ी से ले जाया जा रहा था दस लाख गांजा, चार तस्कर पुलिस ने किए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: लक्जरी गाड़ी से ले जाया जा रहा था दस लाख गांजा, चार तस्कर पुलिस ने किए गिरफ्तार
Tue, 06 Sep 2022 01:15 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 01:15 AM IST
सार
एसएसपी शिवहरी मीना के मुताबिक आंध प्रदेश से गांजा की खेप आने की सूचना पर पुलिस टीम लगाई गई थी। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी पाल की अगुवाई में गठित टीम को एक बुलेरो के शिवपुरी हाइवे के अंडर पास के पास मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेरकर इसमें सवार बदमाशों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश से झांसी में खपाने के लिए लाया जा रहा था करीब दस लाख का गांजा पुलिस ने पकड़ लिया। खास बात यह कि इसे लाने के लिए जिस बुलेरो गाड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा था, उसमें इसको छिपाने के लिए विशेष खुफिया जगह बनाई गई थी। पुलिस ने इस मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो सगे भाई हैं। यही दोनों सगे भाई झांसी में गिरोह संचालित करते थे। गिरफ्तार करके पुलिस ने इन सभी को जेल भेज दिया है।
एसएसपी शिवहरी मीना के मुताबिक आंध प्रदेश से गांजा की खेप आने की सूचना पर पुलिस टीम लगाई गई थी। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी पाल की अगुवाई में गठित टीम को एक बुलेरो के शिवपुरी हाइवे के अंडर पास के पास मौजूद होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेरकर इसमें सवार बदमाशों को पकड़ लिया।
गाड़ी की तलाशी के दौरान सीट के नीचे छिपाकर बनाई गई खुफिया जगह देखकर पुलिस दंग रह गई। इसके अंदर 48 छोटे-छोटे पैकेट में कुल 98 किलो गांजा छुपाकर रखा गया था। पूछताछ में मालूम चला कि यह गांजा बदमाश ईस्ट गोदावरी से लेकर आए थे। वहीं से इसकी मुख्य सप्लाई होती है।
विज्ञापन
पुलिस ने साई कुमार (25) पुत्र सत्यनारायण निवासी ईस्ट गोदावरी, डेविड राजू (34) निवासी ईस्ट गोदावरी, मिक्की शिवहरी (26) एवं पंकज शिवहरी (31) निवासी चूना भट्टी चौराहा बड़ागांव गेट बाहर निवासी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने पुलिस टीम को पच्चीस हजार रुपये नकद इनाम का एलान किया है।