{"_id":"6186db5017d42d499a20416b","slug":"accountants-are-not-available-in-tehsil-applicants-are-worried-jhansi-news-jhs2082323124","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील में नहीं मिलते लेखपाल, आवेदक होते हैं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील में नहीं मिलते लेखपाल, आवेदक होते हैं परेशान
विज्ञापन
झांसी। सदर तहसील में लेखपाल यदा कदा ही बैठते हैं। जिसके चलते तहसील स्थित लेखपाल कक्ष हमेशा ही खाली पड़ा रहता है। लेखपाल नहीं मिलने के कारण तहसील में हर समय आवेदकों का जमावड़ा लगा रहता है। काम करने के लिए लेखपालों के मोबाइल पर संपर्क करने के बाद ही लेखपालों से मुलाकात का समय तय होता है। इसकी जानकारी तहसील के अधिकारियों होने के बावजूद अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं।
वर्तमान में सदर तहसील में 52 राजस्व लेखपाल कार्यरत हैं। जिनका मुख्य कार्य जमीन की पैमाइश, आय, जाति, मूल निवास, खसरा खातौनी के साथ ही कई तरह के पेंशनों का सत्यापन करना है। लेखपालों की रिपोर्ट के बाद ही सत्यापन को वैध माना जाता है। तहसील प्रशासन द्वारा लेखपालों के बैठने के लिए तहसील में कमरा नंबर 24 को आवंटित किया है। लेकिन लेखपालों की मनमानी का आलम यह है कि सुबह से लेकर शाम तक लोग लेखपाल कक्ष का चक्कर लगाते नजर आते हैं। मौजूद कर्मचारियों से पूछे जाने पर लेखपालों का नंबर मुहैया करा दिया जाता है। मोबाइल पर संपर्क करने पर लेखपालों द्वारा निजी मकानों पर बुलाया जाता है।
इस संबंध में तहसीलदार मदन मोहन गुप्ता ने बताया कि तहसीलदार का पदभार ग्रहण करे हुए कुछ ही समय हुआ है। तहसील की सभी व्यवस्थाओं को जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा।