फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Accountant robbery: Police empty handed even after fourth day

मुनीम लूटकांड : चौथे दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

Mon, 16 Oct 2023 10:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Accountant robbery: Police empty handed even after fourth day
फालोअप
विज्ञापन

गल्ला मंडी के पास मुनीम की आंखों में मिर्च पाउडर फेंक कर बाइक सवार दो बदमाश लूट ले गए थे रुपयों से भरा बैग
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मुनीम के साथ हुई लूट की घटना के चौथे दिन पुलिस की टीमें बाइक सवार बदमाशों की तलाश में गैर जनपदों में डेरा डालकर उनकी तलाश में जुटी रही। लेकिन सफलता नही मिली। हालांकि पुलिस जल्द ही इस घटन का अनावरण करने का दावा कर रहे हैं।

13 अक्तूबर को फर्म पदम पारस ट्रेडर्स के मुनीम अनंतराम साहू की आंखों में गल्ला मंडी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मिर्च पाउडर फेंककर मारा और रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग गए थे। एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास दुकानों और शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला था और पुलिस को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। वहीं 14 अक्तूबर को पुलिस उप महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी जोगेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना का खुलासा जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए थे। एसपी ने लूट का खुलासा करने के लिए पुलिस की आठ टीमें गठित कर दी थी और सभी टीमों को निर्देश दिए थे। पुलिस टीमों ने संदिग्धों को पकड़कर उनसे पूछताछ शुरू की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सूत्रों के अनुसार अब पुलिस की जांच घटना वाले दिन अलग अलग क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बाइक सवार दो युवकों के इर्द-गिर्द चल रही है। पुलिस टीमें इन बाइक सवार युवकों की खोजबीन में जुट गई है। वहीं पुलिस की अन्य टीमें गैर जनपदों में डेरा डालकर बदमाशों का सुराग लगाने में लगी है। इसके लिए वह गैर जनपद के थाना पुलिस की मदद भी ले रही है। वहीं सर्विलांस टीम तकनीक का उपयोग करते हुए बदमाशों को चिहिंत करने में जुटी हुई है। सभी टीमें पुलिस अधीक्षक को पल पल की रिपोर्ट साझा कर रही है। पुलिस के आलाधिकारी जल्द से जल्द इस लूटकांड का खुलासा हो जाने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed